सोनम कपूर की इस फिल्म में कोई एक्टर नहीं करना चाहता था काम, जानिए क्या थी वजह

By मेघना वर्मा | Published: June 29, 2019 10:57 AM2019-06-29T10:57:47+5:302019-06-29T10:57:47+5:30

सोनम कपूर आखिरी बार राजकुमार राव के साथ फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में दिखाई दी थी। ये फिल्म सेम सेक्स लव पर बनीं फिल्म थी। इसी फिल्म में सोनम कपूर ने पहली बार पिता अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया था।

Sonam Kapoor says that no actor wanted to work with her in Khoobsurat | सोनम कपूर की इस फिल्म में कोई एक्टर नहीं करना चाहता था काम, जानिए क्या थी वजह

सोनम कपूर की इस फिल्म में कोई एक्टर नहीं करना चाहता था काम, जानिए क्या थी वजह

Highlightsसोनम कपूर सोशल मीडिया पर हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं।सांवरिया फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सोनम ने साल 2018 में शादी कर ली।

सोनम कपूर जल्द ही एक लीडिंग मैग्जीन के कवर पेज पर दिखाई देने वाली हैं। सोनम कपूर एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बातें खुलकर रखती हैं। नीरजा और सांवरियां जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली सोनम ने रिसेंटली रिवील किया कि उनकी फिल्म खूबसूरत में उनके साथ काम करने के लिए कोई भी एक्टर नहीं तैयार था। 

फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने बताया कि, 'मैं बता नहीं सकती कि आयशा फिल्म को बनाने में कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। वहीं इतनी ही कठिनाई खूबसूरत फिल्म के लिए भी हुई थी। कोई भी हीरो मेरे साथ उस फिल्म में काम करने के लिए तैयार नहीं था क्योंकि फिल्म का नाम खूबसूरत था और ये विमेन ओरिएंटेड फिल्म थी। इसके बाद पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को इसमें लिया गया। और देखिए क्या हुआ आज वो कितने बड़े स्टार हो गए। उनके अंदर वो आत्मविश्वास था।'

सोनम कपूर ने बताया कि एक स्टार किड होने के नाते उन्होंने इंडस्ट्री में खुद से अपनी जगह बनाई है। सांवरियां और दिल्ली 6 जैसी फिल्मों के लिए उन्होंने खुद से कोशिश की तब जाकर उन्हें वो फिल्म मिली है। सोनम ने बताया कि साल 2007 में सांवरियां से लेकर दिल्ली 6 तक और आज भी फिल्मों के लिए ऑडिशन देती हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर आखिरी बार राजकुमार राव के साथ फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में दिखाई दी थी। ये फिल्म सेम सेक्स लव पर बनीं फिल्म थी। इसी फिल्म में सोनम कपूर ने पहली बार पिता अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया था। हलांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया मगर लोगों को सोनम की एक्टिंग काफी पसंद आयी थीं। 

Web Title: Sonam Kapoor says that no actor wanted to work with her in Khoobsurat

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे