'मुन्ना भाई' सीक्वल में काम करने को तैयार हैं सोनम कपूर, रखी है ये एक कंडीशन!
By मेघना वर्मा | Published: January 31, 2019 11:48 AM2019-01-31T11:48:59+5:302019-01-31T11:48:59+5:30
फिलहाल सोनम कपूर एक फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में दिखाई देंगी। फिल्म में पहली बार सोनम कपूर पापा अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम कपूर ना सिर्फ अपनी दमादर अभिनय के लिए जानी जाती है बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी वह फेमस हैं। सोनम कपूर से जुड़ी लगातार ये खबरें आ रही थी कि विधू विनोद चोपड़ा की मस्ट अवेटेड फिल्म मुन्ना भाई सीरीज में दिखाई देने वाली हैं। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार ये कहा गया था कि सोनम अगली बार बड़े पर्दे पर मुन्ना भाई सीरिज में दिखाई देंगी। इस रिपोर्ट पर सोनम ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
खबर थी कि विधू विनोद चोपड़ी की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में डायरेक्टर को सोनम कपूर की एक्टिंग इतनी पसंद आई कि उन्होंने मुन्ना भाई के लिए सोनम को अप्रोच करने की खबर थी। इसी पर सोनम कपूर ने हाल ही में इंटरव्यू में अपनी बात को रखा है।
इस कंडीशन पर करेंगी काम
जूम को इंटरव्यू देते हुए सोनम कपूर ने इस बात का खुलासा किया है कि हां वो मुन्ना भाई की सीरिज में काम तो करना चाहती हैं मगर सिर्फ एक कंडीशन पर। सोनम ने बताया ' ये खबर तो सही नहीं है कि मैं मुन्ना भाई सीरिज में काम करने वाली हूं मगर मुझे खुशी होगी कि अगर मुझे इसका ऑफर मिले। मगर मैं इस फिल्म में तभी काम करूंगी जब फिल्म का नाम मुन्नी बहन रखा जाएगा।'
एक फरवरी को रिलीज हो रही हैं एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
फिलहाल सोनम कपूर एक फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में दिखाई देंगी। फिल्म में पहली बार सोनम कपूर पापा अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और जूही चावला भी दिखाई देंगी।