आखिर क्यों सोनम कपूर की संगीत में जैकलीन हुई दुखी, जाह्नवी ने किया खुलासा, देखें वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Published: May 8, 2018 11:48 AM2018-05-08T11:48:30+5:302018-05-08T11:48:30+5:30

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी आज मुंबई में होने वाली है। रविवार को मेहंदी के बाद कल सोमवार को संगीत सेरिमनी का आयोजन किया गया था।

Sonam Kapoor marriage kalire ceremony Jacqueline Fernandez sad, Janhvi Kapoor relieved why | आखिर क्यों सोनम कपूर की संगीत में जैकलीन हुई दुखी, जाह्नवी ने किया खुलासा, देखें वीडियो

आखिर क्यों सोनम कपूर की संगीत में जैकलीन हुई दुखी, जाह्नवी ने किया खुलासा, देखें वीडियो

मुंबई, 8 मई:  सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी आज मुंबई में होने वाली है।  कपूर फैमिली के लिए आज बहुत ही खास दिन है। रविवार( 6 मई) को मेहंदी के बाद कल सोमवार( 7 मई) को संगीत सेरिमनी का आयोजन किया गया था। जहां दूल्हा-दुल्हन के परिवार के लोगों के अलावा कई फिल्मी हस्तियां भी पहुंचीं थी। 

संगीत सेरमनी में ही सोनम कपूर के कलीरा का रस्म पूरा किया गया। लेकिन इस कलीरे के रस्म के कुछ ऐसा हुआ कि सोनम कपूर की बेस्ट फ्रेंड जैकलीन फर्नांडीस दुखी हो गईं। कलीरे की रस्म में  कुंवारी लड़कियों के ऊपर होने वाली दुल्हन कलीरा गिराने की कोशिश करती है और जिसके ऊपर वह गिर जाता है, उसकी शादी जल्दी होती है।

यह भी पढ़ें- 18 महीने में तैयार हुई थी सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी ड्रेस, जानिए क्या है खास

 

इस रस्म को सोनम कपूर ने अपनी बहन जाह्नवी कपूर और जैकलीन के साथ भी किया। सोनम ने जब जाह्नवी के ऊपर अपनी कलीरे को हिलाया तो जाह्नवी के ऊपर कुछ नहीं गिरा, ठीक ऐसा ही जैकलीन के साथ भी हुआ। इस बात से जैकलीन के चेहरे उतर गया। कलीरे की रस्म के कुछ देर बाद जैकलीन ने देखा कि उनके ड्रेस में कलीरे की एक मोती अटकी है। जिसके बाद वह काफी एक्साइटेड दिखीं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई कई वीडियो में देखा जा सकता है।

सोमवार की शाम बीकेसी के सनटेक सिग्नेचर आइलैंड में आयोजित सोनम और आनंद की संगीत सेरिमनी शानदार रही। समारोह के कलर थीम के अनुसार, सोनम सफेद रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर दिख रही थीं, जिसे डिजाइनर अबु जानी ने डिजाइन किया था।

वहीं, सफेद रंग के ही कुर्ते-पायजामे और नेहरू जैकेट में आनंद भी कम नहीं लग रहे थे। सोनम और आनंद दोनों एक-दूसरे को पिछले कई सालों से डेट कर रहे थे। आनंद बिजनेसमैन हैं और सोनम जल्द ही 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आएंगी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

Web Title: Sonam Kapoor marriage kalire ceremony Jacqueline Fernandez sad, Janhvi Kapoor relieved why

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे