सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोनम कपूर ने किया Tweet, लिखा- किसी की मौत पर गर्लफ्रेंड, एक्स गर्लफ्रेंड को दोष देना गलत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 16, 2020 07:40 AM2020-06-16T07:40:15+5:302020-06-16T07:40:15+5:30

सुशांत सिंह रजापूत ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत के निधन के बाद सोनम कपूर ने एक ट्वीट किया जो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में आ गया है।

sonam kapoor lashes out at people harassing sushant singh rajput girlfriend ex-girlfriend | सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोनम कपूर ने किया Tweet, लिखा- किसी की मौत पर गर्लफ्रेंड, एक्स गर्लफ्रेंड को दोष देना गलत

सुशांत केो लेकप सोनम ने किया ट्वीट ( फाइल फोटो)

Highlightsसुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था

 बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी की खबर से हर कोई हैरान है। कोई भी इस खबर पर भरोसा नहीं कर पा रहा है। ऐसे में सुशांत को अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी उन्हें याद करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। लेकिन अब उन्होंने एक और ट्वीट किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। 

इस बार उन्होंने उन लोगों को निशाने पर लिया है, जो सुशांत की खुदकुशी के लिए उनसे जुड़े लोगों और उनकी गर्लफ्रेंड और एक्स गर्लफ्रेंड को ज़िम्मेदार बता रहे हैं। सोनम के ट्वीट पर लोग तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं।

सोनम कपूर ने ट्विटर पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए लिखा, "किसी की मौत के लिए उसकी गर्लफ्रेंड, एक्स गर्लफ्रेंड, परिवार और कलीग को दोषी ठहराना अज्ञानता है। हालांकि सोनम के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया में कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।


आपको बता दें कि रविवार दोपहर सुशांत सिंह राजपूत की निधन की खबर आने के बाद सारा सिनेमा जगत हैरान रह गया था।  सोनम कपूर ने भी उनके निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी, उन्होंने इंस्टाग्राम पर सुशांती की एक तस्वीर शेयर कर लिखा था "मैं उम्मीद करती हूं कि तुम्हें शांति मिले।

सुशांत सिंह राजपूत का करियर

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी।

इस सीरियल के किया था डेब्यू

सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे।

धोनी के रोल से ज्यादा चर्चा में आए

सुशांत सिंह राजपूत ने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।
 

Web Title: sonam kapoor lashes out at people harassing sushant singh rajput girlfriend ex-girlfriend

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे