न्यू ईयर पर पति आनंद को लिप किस करते हुए सोनम कपूर ने शेयर की तस्वीर, फैंस से मिल रहे ऐसे रिएक्शन

By अमित कुमार | Published: January 1, 2021 01:54 PM2021-01-01T13:54:49+5:302021-01-01T13:56:11+5:30

सोनम कपूर द्वारा लिप किस वाली तस्वीर पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस पोस्ट पर एक फैन ने ये भी कमेंट किया कि ये परफेक्ट किस है।

Sonam Kapoor kisses hubby Anand Ahuja as she preps to take on 2021 with the love of her life | न्यू ईयर पर पति आनंद को लिप किस करते हुए सोनम कपूर ने शेयर की तस्वीर, फैंस से मिल रहे ऐसे रिएक्शन

पति आनंद को लिप किस करते हुए सोनम। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsसोनम कपूर और आनंद आहूजा की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। सोनम कपूर के परिवार में सभी आनंद को खासा पसंद करते हैं। सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा पेशे से दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो के जरिए फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं। नए साल पर भी उन्होंने कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गईं। हमेशा अपने कपड़ों और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहने वाली सोनम कपूर इन दिनों अपनी एक किस के कारण लोगों के बीच सुर्खियों में हैं। 

दरअसल, न्यू ईयर के मौके पर सोनम ने पति आनंद आहूजा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कपल को लिप किस करते देखा जा सकता है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "2021, मैं अपनी जिंदगी में आपको प्यार के साथ अपनाने को तैयार हूं। यह साल प्यार, परिवार, दोस्तों, काम, यात्रा, आध्यात्म विकास और बहुत कुछ से भरा होने वाला है। मैं केवल अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे वक्त का इंतजार कर रही हूं। हम कड़ी मेहनत करेंगे और जिंदगी पूरी तरह जिएंगे। हम बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे।"

बॉलीवुड की मसक्कली सोनम कपूर ने साल 2018 में दिल्ली के बिजनेस मैन आनंद अहूजा से शादी रची थी। सोनम की शादी की फोटोस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। सोनम और आनंद ने शुरू  में अपने रिश्ते को मीडिया से काफी दूर रखा था।  रुस्तम फिल्म की एक पार्टी में पहली बार दोनों को साथ देखा गया था। वहीं, उसके बाद उनकी बहन रिया ने अपनी फैमिली पिक्चर शेयर की थी जिसमें आनंद भी साथ नजर आए थे जिसके बाद इनके ना बोले ही सभी को रिश्ते के बारे में पता लग गया।


 

Web Title: Sonam Kapoor kisses hubby Anand Ahuja as she preps to take on 2021 with the love of her life

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे