बंटी सचदेवा से ब्रेकअप के बाद इनके लिए धड़क रहा है सोनाक्षी सिन्हा का दिल, जानिए कौन है लकी मैन?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 12, 2018 10:38 AM2018-12-12T10:38:46+5:302018-12-12T10:38:46+5:30
बॉलीवुड के गलियारों की मानें तो बंटी सचदेवा से ब्रेकअप के बाद सोनाक्षी को नया साथी मिल गया है। ये कोई और नहीं जहीर इकबाल हैं...
बॉलीवुड में इन दिनों सेलेब के लिंकअप की खबरें जोरों पर हैं। एक के बाद एक स्टार की प्रेम कहानी फैंस के सामने आ रही हैं। ऐसे में अब इस लिस्ट में जिसका नया नाम और जुड़ा है वह हैं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा।
बॉलीवुड के गलियारों की मानें तो बंटी सचदेवा से ब्रेकअप के बाद सोनाक्षी को नया साथी मिल गया है। ये कोई और नहीं जहीर इकबाल हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने जन्मदिन पर एर पार्टी रखी थी। इस पार्टी में सोनाक्षी समेत बॉलीवुड के कई सेलेब पहुंचे थे।
बस इस पार्टी के बाद से खबरें और जोरों पर हैं कि इस दौरान इकबाल और सोनाक्षी काफी करीब नजर आए थे। दोनों ने पार्टी में अपने लिए वक्त भी निकाला था। इतना ही नहीं दोनों को पार्टी में साथ में डांस करते भी देखा गया है। वहीं इस पार्टी से दोनों के रिश्ते पर कुछ और ही होने की बातें साफ होने लगी हैं। इसके बाद से ऐसा लग रहा था कि इन्हें इस बात की परवाह ही नहीं थी कि इनके आस-पास सलमान खान जैसा बड़ा सुपरस्टार है, दोनों अपनी मस्ती में ही मस्त थे।
कौन हैं जहीर
आपको बात दें जहीर इकबाल सलमान खान के बैनर तले बन रही फिल्म नोटबुक से पर्दे पर कदम रख रहे हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट प्रनूतन बहल भी हैं। जहीर इकबाल और सोनाक्षी ने अपने रिश्ते पर ऐसे तो कुछ भी नहीं कहा है लेकिन फैंस को अब इनके लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।अब देखना यह होगा कि जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा का रिश्ता कब तक चलता है।