स्मृति ईरानी ने फैंस से इस खास अंदाज में की अपील, वीडियो शेयर कर कहा- क्योंकि सास भी बहुत स्मार्ट थी...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 16, 2020 08:56 AM2020-04-16T08:56:18+5:302020-04-16T08:56:18+5:30
वहीं खुद स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि सास हो या बहू, घर पर रहिए स्वस्थ रहिए।
देश इन दिनों कोरोना वायरस की जंग लड़ रहा है। कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब लॉकडाउन की अवधि भी 3 मई तक बढ़ा दी गई है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। आम आदमी हो, राजनेता हो या फिर स्टार्स सब अपनी तरफ ले लोगों को जागरुक करने में लगे हुए हैं। ऐेसे में हाल ही में केंद्रीय मंत्री और पूर्व एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने एक खास वीडियो शेयर किया है।
स्मृति का ये वीडियो उनके फेमस शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी की याद दिलाता है। इस शो की तरह से जागरुक कर रहा है। इस वीडियो में वह दरवाजा बंद करती हुई दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के थीम सॉन्ग का है। जिसे बीएमसी ने अपने सोशल मीडिया पर लोगों को संदेश देने के लिए इस्तेमाल किया है।
वहीं खुद स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि सास हो या बहू, घर पर रहिए स्वस्थ रहिए। क्योंकि सास भी बहुत स्मार्ट थी। इस तरह से उन्होंने सभी को अपने ही अंदाज में घरों में रहने की अपील की है। इतना ही नहीं इस लॉकडाउन के दौरान अपने परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिए उसने किसी भी मेहमान को घर में आने से मना कर दिया है।
स्मृति ईरानी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस पर काफी कमेंट कर रहे हैं। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये भी स्टार्ट करवा दो। एक ने लिखा- यह मेरा पसंदीदा सीरियल था। आप बहुत अच्छी एक्टर थीं।