स्मृति ईरानी ने शेयर किया सबक वाला पोस्ट, मोनी राय ने किया यह कमेंट
By वैशाली कुमारी | Published: November 16, 2021 12:36 PM2021-11-16T12:36:26+5:302021-11-16T12:40:55+5:30
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अक्सर अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के लिए मोटिवेशनल पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट किया है। जिसमें वह एक महत्वपूर्ण सबक पर जोर देती हुई नजर आ रही हैं।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अक्सर अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के लिए मोटिवेशनल पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट किया है। जिसमें वह एक महत्वपूर्ण सबक पर जोर देती हुई नजर आ रही हैं। जिसका जीवन में पालन करना चाहिए। ईरानी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने कैजुअल कपड़े पहने हैं कंधे पर शॉल रखा है। तस्वीर में वह खिले फूलों को निहारती नजर आ रही हैं।
ईरानी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि जो पहुंच के बाहर है वहीं पर बहार है। फूल ना तोड़े। उन्होंने इस पोस्ट के माध्यम से पेड़ों से फूलों को ना तोड़ने का आग्रह किया है और यह सही भी है। पेड़ों से फूल तोड़ने की सीख बच्चों को स्कूल में दी जाती है इस सीख को सभी को अपनाना भी जरूरी है।
स्मृति ईरानी के इस पोस्ट को 65 हज़ार से ज्यादा लाइक और सैकड़ों कमेंट दर्ज हो चुके हैं। बड़ी संख्या में इंस्टाग्राम यूजर्स कैप्शन में लिखी हुई बात का समर्थन कर रहे हैं। इसके साथ ही इंस्टाग्राम यूजर पोस्ट में शेयर की गई तस्वीर की भी काफी प्रशंसा कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस मोनी राय ने भी पोस्ट पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा कि खूब सुंदर।
आपको बता दें कि स्मृति ईरानी ने अपने पिछले पोस्ट में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किए जाने वाले अपनी करीबी मित्र निर्माता एकता कपूर और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को बधाई दी थी।
उन्होंने रानी रामपाल के लिए लिखा कि यह अपनी गतिशीलता और कभी हार ना मानने वाले जज्बे से हमारे दिलों पर राज करती हैं। वह आशा का प्रतीक है।
वही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एकता कपूर के लिए लिखा कि मेरी दोस्त को राष्ट्र के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक से सम्मानित होते देखना बहुत सम्मान की बात है।