तैमूर अली खान को किडनैप करना चाहता है बॉलीवुड का ये एक्टर, जानिए कौन है ये?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 20, 2019 10:24 AM2019-07-20T10:24:28+5:302019-07-20T10:24:28+5:30
सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म जबरिया जोड़ी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है। इस फिल्म में एक्टर के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म जबरिया जोड़ी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है। इस फिल्म में एक्टर के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर को पसंद किया जा रहा है। अब दोनो स्टार फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं।
ऐसे में हाल ही में दोनों कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। जहां दोनों ने अपने दिल के राज खोले हैं। इन दौरान दोनों स्टार्स से पूछा गया कि वह किसको किडनैप करना चाहते हैं।
इस पर परिणीति ने हंसते हुए सैफ अली खान का नाम लिया। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं करीना को भी बता चुकी हूं कि मैं सैफ को कितना पसंद करती हूं। वहीं सिद्धार्थ ने करीना के बेटे तैमूर का नाम लिया। सिद्धार्थ ने कहा कि वह तैमूर को किडनैप करना चाहते हैं।
दोनों की फिल्म की बात करें तो ये बिहार के जबरिया शादी पर आधारित है। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। जिसमें लड़कों की जबरदस्ती किडनैप करके शादी कर दी जाती है। फिल्म अय्यारी के बाद सिद्धार्थ इस फिल्म में नजर आएंगे।