सोनम-अभिषेक के सुपरहिट गाने 'मसकली' का आया नया वर्जन, सिद्धार्थ-तारा ने सॉन्ग की कर दी ऐसी की तैसी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 8, 2020 01:18 PM2020-04-08T13:18:59+5:302020-04-08T13:18:59+5:30

मरजावां फिल्म के बाद एक बार फिर से सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया की जोड़ी सामने आई है। दोनों एक गाने में साथ नजर आए हैं।

sidharth malhotra and tara sutaria new song masakali 2-0 released | सोनम-अभिषेक के सुपरहिट गाने 'मसकली' का आया नया वर्जन, सिद्धार्थ-तारा ने सॉन्ग की कर दी ऐसी की तैसी

सोनम-अभिषेक के सुपरहिट गाने 'मसकली' का आया नया वर्जन, सिद्धार्थ-तारा ने सॉन्ग की कर दी ऐसी की तैसी

Highlights2009 में आई फिल्म दिल्ली 6 के गानों को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म का गाना मसकली आज तक फैंस को पसंद है

2009 में आई फिल्म दिल्ली 6 के गानों को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर की जोड़ी को भी फैंस ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म का गाना मसकली आज तक फैंस को पसंद है। सोनम का गाने में इतराना और अभिषेक का स्टाइल मारना फैंस को बहुत भाया था। अब इस गाने का नया वर्जन पेश कर दिया गया है।

नए गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। टीजर के बाद अब फुल गाना पेश कर दिया गया है। इस गाने के टीजर के बाद लोगों को गाने का काफी इंतजार था।

3 मिनट के इस गाने में सिद्धार्थ और तारा रोमांस फरमाते दिखाई दे रहे हैं। गाने में दिखाया गया है किसी और होटल के कमरे में सिद्धार्थ और तारा घुस जाते हैं और उस कमरे की सुख सुविधाओं का लाभ उठाते हैं और डांस करते हुए इश्क फरमाते हैं। सोनम के मसकली के आगे ये गाना किहीं टिकता नजर नहीं हैं।
गाने में वो बात आपको नजर नहीं आएगी जो दिल्ली 6 के गाने में थी। गाना किसी भी तरह से अच्छा नहीं कहा जा सकता है।मसकली 2.0 को तनिष्क बागची ने कंपोज़ किया है जबकि तुलसी कुमार और सचेत टंडन ने इसे गाया है। जबकि ओरिग्नल गाने को एआर रहमान ने कंपोज़ किया था और मोहित चौहान ने गुनगुनाया था और लिरिक्स लिखे थे प्रसून जोशी ने

Web Title: sidharth malhotra and tara sutaria new song masakali 2-0 released

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे