रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर आया सुशांत सिंह की बहन का बयान, ट्वीट कर कही दिल छू जाने वाली बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 8, 2020 04:25 PM2020-09-08T16:25:43+5:302020-09-08T16:25:43+5:30

रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक हैशटैग ट्वीट किया

shweta singh kirti statement on rhea chakraborty arrest | रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर आया सुशांत सिंह की बहन का बयान, ट्वीट कर कही दिल छू जाने वाली बात

रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर आया सुशांत सिंह की बहन का बयान, ट्वीट कर कही दिल छू जाने वाली बात

Highlightsरिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गयारिया की गिरफ्तारी पर सुशांत की बहन का ट्वीट आया है

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने आखिरकार सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया शुरुआत से आरोपी रही हैं। रिया पर यह कार्रवाई एनसीबी के पूछताछ के तीसरे दिन हुई है। इस मामले में रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती एवं सुशांत सिंह के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। 

 रिया की गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक हैशटैग ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, भगवान हमारे साथ है। श्वेता के इस पोस्ट पर हर कोई ट्वीट कर रहा है।

 खबर के अनुसार एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है शाम को रिया को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया जाएगा उसके बाद 5 बजे के आस पास का वक्त गिरफ्तारी को बताया जाएगा है। रिया पर धारा 28,29 जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं

सुशांत के निधन के 87 दिन बाद रिया को गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि रिया की रिमांड की मांग पूछताछ नहीं करेगी। तो ऐसे में देखना होगा कि रिया को कब बेल मिलती है।

 रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स लेने समेत कई तरह के गंभीर आरोप लगे हैं। जिस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उनसे लगातार पूछताछ कर रहा था। रिया को गिरफ्तार करने से उनका मेडिकल टेस्ट और कोरोना टेस्ट कराया गया जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी कर ली गई है।


 

Web Title: shweta singh kirti statement on rhea chakraborty arrest

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे