कंगना रनौत का ऑफिस तोड़ने पर फूटा लोगों का गुस्सा, कहा- HITLER की तरह बर्ताव कर रही है महाराष्ट्र सरकार, डूब मरो शिवसेना

By अमित कुमार | Published: September 9, 2020 04:39 PM2020-09-09T16:39:20+5:302020-09-09T16:39:20+5:30

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच चल रही तकरार पर लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार शिवसेना को ट्रोल कर रहे हैं।

shiv sena government trolled on social media after Kangana Ranaut office demolished by bmc | कंगना रनौत का ऑफिस तोड़ने पर फूटा लोगों का गुस्सा, कहा- HITLER की तरह बर्ताव कर रही है महाराष्ट्र सरकार, डूब मरो शिवसेना

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsबीएमसी ने बंगले के बाहर बीएमसी की कार्रवाई की जानकारी देते हुए दूसरा नोटिस लगाया था। कंगना ने इस पर ट्वीट किया, '' मैंने कभी गलत नहीं किया और मेरे दुश्मन बार-बार यह साबित कर रहे हैं कि मुंबई अब पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों है।'' कंगना रनौत के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार के इस रवैये पर फैंस लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बांद्रा स्थित बंगले में 'अवैध निर्माण ' को शिवसेना शासित बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को गिरा दिया। एक अधिकारी ने बताया कि इस अवैध निर्माण को गिराने का कार्य सुबह 11 बजे के कुछ देर बाद शुरू हो गया। इससे पहले बीएमसी ने बंगले के बाहर बीएमसी की कार्रवाई की जानकारी देते हुए दूसरा नोटिस लगाया था। 

बीएमसी की टीम बुलडोजर और उत्खनन वाली मशीने लेकर बांद्रा के पाली हिल बंगले पर पहुंची और महानगरपालिका की बिना मंजूरी के इमारत में की गई फेरबदल वाले ढांचे को गिरा दिया। कंगना ने इस पर ट्वीट किया, '' मैंने कभी गलत नहीं किया और मेरे दुश्मन बार-बार यह साबित कर रहे हैं कि मुंबई अब पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों है।'' ' उन्होंने ढांचा गिराने के काम में लगे बीएमसी कर्मचारियों की तस्वीरें भी साझा कीं। 

कंगना रनौत के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार के इस रवैये पर फैंस लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। शिवसेना सरकार ट्रोल की जा रही है। ट्विटर पर #ShameOnBMC और  #ShameOnमहाराष्ट्र सरकार ट्रेंड कर रहा है। एक यूजर ने तो महाराष्ट्र सरकार की इस हरकत पर डूब मरो शिवसेना तक लिख दिया है। 

वहीं एक यूजर ने लिखा है.. 'कंगना के सुशांत केस में बोलने के बाद महाराष्ट्र सरकार को पता चला कि उसका बंगला अवैध निर्माण है लेकिन दाऊद आदि के अवैध बंगले को क्यों नहीं गिराया? कंगना महाराष्ट्र से नहीं है इसलिए उसके साथ अपनेपन का फार्मूला लागू नहीं होता है और नाटी का अर्थ हरामखोर हो जाता है।' जबकि एक ने लिखा कि आज महाराष्ट्र सरकार ने कंगना का घर नहीं तोड़ा आज उस ने बाला साहब ठाकरे जी के सपनो को तोड़ा है।

यहां देखें लोगों के रिएक्शन

Web Title: shiv sena government trolled on social media after Kangana Ranaut office demolished by bmc

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे