लंबे गाउन में पैर फंसने से गिरते-गिरते बची शिल्पा शेट्टी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
By वैशाली कुमारी | Published: December 5, 2021 07:43 PM2021-12-05T19:43:46+5:302021-12-05T19:46:17+5:30
शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह फैंस के लिए समय-समय पर फोटोस और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
बॉलीवुड की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की गिनती खूबसूरत अभिनेत्रियों में की जाती है। शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह फैंस के लिए समय-समय पर फोटोस और वीडियो शेयर करती रहती हैं। फैन्स को भी वीडियोस और फोटोस बेहद पसंद आते हैं। शिल्पा अपनी ऐक्टिंग के साथ डांस और फिटनेस के लिए भी जाने जाती हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो एक अवॉर्ड फंक्शन का है। इस वीडियो में वह बात करते हुए नजर आ रही हैं। इसी बीच वह गिरते हुए खुद को संभाल लेती हैं।
हाल ही में हुए लोकमत अवॉर्ड्स में कई सितारे पहुंचे हुए थे। शिल्पा शेट्टी भी उन्हीं सितारों में से एक थी। शिल्पा शेट्टी ने एक लंबा गाउन कैरी किया था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी और उन्होंने खूब सारी तारीफें भी बटोरी। शिल्पा जब मीडिया से बात कर रही थी तो उसी दौरान उनका गाउन पैर में फंस गया जिसकी वजह से वह गिरने वाली थी हालांकि एक्ट्रेस ने खुद को बखूबी संभाल लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
इससे पहले भी सोशल मीडिया पर शिल्पा का एक वीडियो वायरल हुआ था। जब शिल्पा ने शूटिंग के दौरान फिल्म सिटी में मीडिया से बात करते हुए पोज देना शुरू कर दिया था। उसी दौरान कुछ आवारा कुत्ते उनके पीछे आ गए थे। शिल्पा ने उन कुत्तों के साथ भी पोज दिया। यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।