बिकिनी छोड़ ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं शर्लिन चोपड़ा, वीडियो देख विश्वास नहीं कर पाएंगे फैंस
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 12, 2019 11:06 AM2019-09-12T11:06:37+5:302019-09-12T11:06:37+5:30
एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। एक्ट्रेस आए दिन अपने फैंस के लिए वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं।
कामसूत्र एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अपनी अदाओं के कारण आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया पर अपनी हॉट अदाओं से आग लगाती रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस अपनी बोल्ड फोटो और वीडियो फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस का अलग ही अवतार देखने को मिला है।
हाल ही में शर्लिन ने एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो शेयर करते ही फैंस के बीच छा गया है। लेकिन खास बात ये है कि इस बार एक्ट्रेस अपनी बोल्ड अदाओं से निकलकर ट्रेडिशनल लुक में नजर आई हैं।
शर्लिन ने एक वीडिया शेयर किया है जिसमें वह पिंक कलर की साड़ी टाइप पहने नजर आ रही हैं। वह सिर पर पल्लू डाले नजर आ रही हैं। उनकी आंखों में लाज देखने को मिल रही है। साथ ही बैकग्राउंड में गाना बज रहा है मेरे हाथों में नौ नौ...। वीडियो शेयर करते हुए शर्लिन ने लिखा है कि वेशभूषा फिटिंग के दौरान शेनानीगन्स।
बाकी एक्ट्रेस की तरह शर्लिन भी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव पाई जाती हैं। जिसके चलते उनके फैन्स की तादाद भी लाखों की संख्या में है। एक्ट्रेस शर्लिन के अकेले इंस्टाग्राम पर ही 2.5 मिलियन फॉलोअर्स मौजूद हैं। शर्लिन द्वारा जैसे ही कोई फोटो साझा की जाती हैं तो लाइक और कमेंट की बौछार हो जाती है।
क्रिकेट का चढ़ा था खुमार
शर्लिन ने बेहद बोल्ड अंदाज में फैंस के लिए अपना वीडियो शेयर किया था । इस वीडियो में एक्ट्रेस सेक्सी अंदाज में पोज देती नजर आईं। इस दौरान शर्लिन बिकिनी अवतार में नजर आईं। उनके हाथ में बैट भी नजर आया।
ऐसा लग रहा है कि पिच पर खड़े होकर अपने हॉट अंदाज से क्रिकेट खेल रही हों।ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर छा गया । ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब शर्लिन ने इस तरह का वीडियो फैंस के लिए शेयर किया हो। इससे पहले भी वह इस तरह का अपना अवतार पेश कर चुकी हैं।