बेटी सोनाक्षी सिन्हा के बचाव में उतरे पिता शत्रुघ्न सिन्हा, ट्वीट करके मुकेश खन्ना को दिया यूं करारा जवाब
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 11, 2020 01:42 PM2020-04-11T13:42:32+5:302020-04-11T13:42:32+5:30
मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के रामायण के ज्ञान को लेकर उन पर निशाना साधा था
रामायण और महाभारत का प्रसारण एक बार फिर से छोटे पर्दे पर किया जा रहा है। ऐसे में एक्टर-प्रोड्यूसर मुकेश खन्ना भी रामायणमहाभारत और शक्तिमान के पुन: प्रसारण से काफी खुश हैं। मुकेश ने हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना साधा था। अब बेटी सोनाक्षी के पक्ष में खुद पिता शत्रुघ्न सिन्हा उतर आए हैं। शत्रुघ्न ने मुकेश खन्ना को करारा जवाब दिया है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश ने कहा था कि 'महाभारत' में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने कहा, 'मुझे लगता है कि रीटेलिकास्ट उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्होंने इसे नहीं देखा है। यह सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों के लिए भी मददगार होगा, जिन्हें हमारी पौराणिक कथाओं के बारे में जानकारी नहीं है। उनके जैसे लोगों को यह भी नहीं पता है कि भगवान हनुमान किसके लिए संजीवनी लेकर आए थे।
मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा ही नहीं एकता कपूर पर भी निशाना साधा था। हालांकि अब सोनाक्षी के स्पोर्ट में शत्रुघ्न सिन्हा आए हैं। बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार शत्रुघ्न ने कहा है कि मुझे लगता है सोनाक्षी के द्वारा रामायण का जवाब देने पर किसी को दिक्कत है। रामायण से संबंधित किसी चीज को लेकर इनको किसने एक्सपर्ट बनाया।
साथ ही किसने हिंदू धर्म का संरक्षक बनाया है। एक्टर ने कहा है कि मुझे अपने तीनों बच्चों पर गर्व है। सोनाक्षी अपने दम पर स्टार बनी है। मुझे उसके करियर को लॉन्च नहीं करना पड़ा। वह ऐसी बेटी है जिस पर हर पिता को गर्व हो।रामायण के सवालों का जवाब ना देने पर सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) को एक अच्छा हिंदू होने के लिए अयोग्य घोषित नहीं किया जा सकता।