#MeToo पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, कहा- भाग्यशाली हूं तमाम हरकतों के बाद भी नहीं आया मेरा नाम
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 7, 2019 10:17 AM2019-02-07T10:17:54+5:302019-02-07T10:17:54+5:30
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि एक सफल व्यक्ति की बदनामी के पीछे एक औरत का हाथ होता है।
बॉलीवुड में शॉटगन के नाम से पॉपुलर एक्टर और पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा हमेशा से ही अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में इस बार मीटू जैसे गंभीर मुद्दे पर उन्होंने अपनी बात रखी है।
हाल ही में वह मुंबई में एक किताब को लॉन्च करने पहुंचे जहां उन्होंने #MeToo मूवमेंट जुड़ी एक बात कही। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार दिग्गज अभिनेता ने कहा कि एक सफल व्यक्ति की बदनामी के पीछे एक औरत का हाथ होता है।
उन्होंने बाद में कहा कि वह मीटू का मजाक नहीं बना रहे हैं और उनकी टिप्पणियों को केवल मजाक तक में ही लेना चाहिए। शत्रु ने आगे कहा कि आज #MeToo का समय है और यह कहने में कोई शर्म या संकोच नहीं होना चाहिए कि एक सफल पुरुष की नाकामयाबी या परेशानी के पीछे ज्यादातर महिला होती है।
बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं खुद भाग्यशाली मानता हूं कि आज के टाइम में तमाम हरकतों के बाद भी मेरा नाम मीटू आंदोलन में नहीं आया है। इसलिए मैं अपनी पत्नी की बात सुनता हूं और अक्सर उसे कवंच बनाकर साथ ले जाता हूं। ताकि अगर कुछ नहीं भी हो तो भी मैं दिखा सकूं कि मैं खुशी से विवाहित हूं और मेरा जीवन अच्छा चल रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी, पूनम एक 'देवी' हैं और उनके लिए वह सब कुछ हैं। यहां तक कि अगर कोई भी मेरे बारे में कुछ भी कहना चाहता है, तो कृपया ना कहें।
बता दें, पिछले साल #MeToo अभियान के तहत बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं पर यौन उत्पीड़न और बलात्कार के आरोप लगे थे। शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि इस अभियान में लगाए गए सभी अरोप सही नहीं हैं।