शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी के कैबिनेट विस्तार पर साधा निशान- अर्थव्यवस्था धीमी हो गई, महामारी ने हमारे अस्तित्व को खत्म कर दिया और...

By अनिल शर्मा | Published: July 16, 2021 12:22 PM2021-07-16T12:22:44+5:302021-07-16T12:37:37+5:30

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि जैसा कि हम कठिन समय का सामना कर रहे हैं और अर्थव्यवस्था और मुद्रास्फीति भी धीमी हो गई है।

Shatrughan Sinha hits out at PM Modi cabinet expansion Economy slowed down pandemic ended our existence | शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी के कैबिनेट विस्तार पर साधा निशान- अर्थव्यवस्था धीमी हो गई, महामारी ने हमारे अस्तित्व को खत्म कर दिया और...

शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी के कैबिनेट विस्तार पर साधा निशान- अर्थव्यवस्था धीमी हो गई, महामारी ने हमारे अस्तित्व को खत्म कर दिया और...

Highlightsमोदी के कैबिनेट विस्तार पर शत्रुघ्न सिन्हा ने उठाए सवालकहा- अर्थव्यवस्था गिर रही है, कैबिनेट विस्तार की क्या जरूरत थीशत्रुघ्न सिन्हा ने एक वीडियो भी शेयर किया है

बॉलीवुड एक्टर व कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी के कैबिनेट विस्तार पर सवाल खड़ा किया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि जैसा कि हम कठिन समय का सामना कर रहे हैं और अर्थव्यवस्था और मुद्रास्फीति भी धीमी हो गई है। और अब ये महामारी जिसने हमारी सारी ऊर्जा, अस्तित्व आदि को खत्म कर दिया है ... इस सब के बीच में एक कैबिनेट विस्तार हुआ जिसकी कोई जरूरत नहीं थी।

एक्टर ने आगे कहा कि इस कैबिनेट विस्तार को स्थगित किया जा सकता था। इसके साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेयी का एक वीडियो भी शेयर किया है और अपने तर्क के पीछे की वजह जानने के लिए वीडियो को देखने की बात कही है।   

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। नए कैबिनेट विस्तार में करीब तीन दर्जन नए मंत्रियों ने राष्ट्रपति भवन में शपथ ली थी। जबकि एक दर्जन मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था और कई मंत्रियों का प्रमोशन भी हुआ था। इसमें सिंधिया,पारस, सोनोवाल सहित 15 को कैबिनेट मिनिस्टर तो 28 को राज्य मंत्री का प्रभार मिला।

Web Title: Shatrughan Sinha hits out at PM Modi cabinet expansion Economy slowed down pandemic ended our existence

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे