झारखंड नतीजों के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने PM Modi पर साधा निशाना, कहा- फिर ना कहना होशियार नहीं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 24, 2019 04:19 PM2019-12-24T16:19:12+5:302019-12-24T16:19:12+5:30

झारखंड में बीजेपी की हार के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करके बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। शत्रुघ्न सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

shatrughan sinha comment on pm modi | झारखंड नतीजों के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने PM Modi पर साधा निशाना, कहा- फिर ना कहना होशियार नहीं...

झारखंड नतीजों के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने PM Modi पर साधा निशाना, कहा- फिर ना कहना होशियार नहीं...

झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।यहां कांग्रेस-जेएमएस-राजद महागठबंधन के स्पष्ट हासिल किया है। महाराष्ट्र के बाद झारखंड में कांग्रेस की जीत को लेकर एक्टर और नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। 

झारखंड में बीजेपी की हार के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करके बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। शत्रुघ्न सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि सर चीजें अब आपके लिए काफी मुश्किल हो रही हैं, और ये अब साफ देखा जा सकता है। सर हरियाणा में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के बाद महाराष्ट्र में विपक्ष के एक होने से सत्ता आपके पैरों के नीचे से खिसक गई।

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे लिखा है कि और ऐसा निश्चित रूप से , भारत के असली चाणक्य शरद पवार के नेतृत्वकी वजह से सबसे योग्य पिता के सबसे योग्य पुत्र उद्धव ठाकरे  के कारण हुआ, ईवीएम और आपकी सभी चालों के बाद अब झारखंड की बारी। एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे लिखा,  "और हां, गलत प्रचार प्रसार, CAB, CAA और NRC की वजह से अराजकता फैल गई। मैंने आपको नहीं बताया सर, 'फिर ना कहना होशियार ना किया, खबरदार ना किया।


शत्रुघ्न सिन्हा के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं । लोग इस ट्वीट पर खूब  अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैंय़ वहीं, बता दें, झारखंड चुनाव में जीत हासिल करने के बाद झामुमो नेता हेमंत सोरेन  27 दिसंबर को शपथ लेंगे।

Web Title: shatrughan sinha comment on pm modi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे