'ओ कोरोना कभी मत आना'- मुंबई पुलिस के इस ट्वीट पर श्रद्धा कपूर का जवाब आया सामने

By अमित कुमार | Published: April 15, 2020 02:46 PM2020-04-15T14:46:30+5:302020-04-15T14:46:30+5:30

कोरोना वायरस के आने के बाद से ही मुंबई पुलिस लगातार बॉलीवुड स्टार्स को लेकर फिल्मी अंदाज में ट्वीट कर रही है। पुलिस का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Sharddha Kapoor shares Mumbai Police Stree inspired tweet viral on social media | 'ओ कोरोना कभी मत आना'- मुंबई पुलिस के इस ट्वीट पर श्रद्धा कपूर का जवाब आया सामने

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsमुंबई पुलिस ऐसा कर लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रही है। मुंबई पुलिस ने मजाकिया अंदाज में एक फोटो शेयर किया है जिस पर लिखा है कि 'ओ करोना कभी मत आना।'

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म के डॉयलोग्स आज भी फैंस के जहन में ताजा है। फिल्म में एक डायलॉग है ओ स्त्री, कल आना। इसी पर मुंबई पुलिस ने मजाकिया अंदाज में एक फोटो शेयर किया है जिस पर लिखा है कि 'ओ करोना कभी मत आना।' यह ट्वीट थोड़ा पुराना यानी 9 अप्रैल का है, लेकिन इस पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने जवाब दिया है। 

श्रद्धा ने लिखा, 'बिलकुल सही!, सबको सुरक्षित रखने का एकमात्र मंत्र है कि हमें सड़क पर नहीं निकला है। श्रद्धा कपूर और मुंबई पुलिस के बीच हुए इस मजाकिया अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले भी मुंबई पुलिस शाहरुख खान, अजय देवगन और सुनील शेट्टी को लेकर कोरोना से संबंधित कई ट्वीट कर चुकी है। मुंबई पुलिस ऐसा कर लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रही है। 

वहीं कुछ दिन पहले खबर आई थी कि वाराणसी में काशी की गलियों में फिल्म स्त्री की तर्ज पर 'ओ कोरोना कल आना' के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। लोग ऐसा सिर्फ वहां रहने वालों को इस महामारी से सतर्क करने के मकसद से कर रहे थे। 

Web Title: Sharddha Kapoor shares Mumbai Police Stree inspired tweet viral on social media

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे