ट्रोल होने से डरी सुहाना खान ने उठाया से बड़ा कदम, फैंस को नहीं थी इसकी उम्मीद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 17, 2020 11:59 AM2020-03-17T11:59:21+5:302020-03-17T12:42:59+5:30

सुहाना इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव तो नहीं है लेकिन कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी दो तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में सुहाना अलग अलग पोज में नजर आईं।

shahrukh khan daughter suhana khan disables comments option on instagram | ट्रोल होने से डरी सुहाना खान ने उठाया से बड़ा कदम, फैंस को नहीं थी इसकी उम्मीद

ट्रोल होने से डरी सुहाना खान ने उठाया से बड़ा कदम, फैंस को नहीं थी इसकी उम्मीद

Highlightsशाहरुख खान के बच्चे सुहाना खान, अबराम खान और आर्यन खान सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं सुहाना ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम सार्वजनिक कर लिया है।

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बच्चे सुहाना खान, अबराम खान और आर्यन खान सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं।बॉलीवुड में एंट्री किए बिना ही सोशल मीडिया पर इनके चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। शाहरुख की बच्चों मे सोशल मीडिया पर उनकी बेटी सुहाना को काफी पसंद किया जाता है।  सुहाना ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम सार्वजनिक कर लिया है।

 अब सुहाना ने फैंन को देखने हुए अपने अकाउंट को सार्वजनिक और वेरीफाई करवा लिया है। इसलिए उसके फैन क्लबों को कोई और नुकसान नहीं हुआ। लेकिन सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम में कमेंट्स को डिसेबल कर दिया है।

इसका मतलब ये है कि सुहाना की किसी भी पोस्ट पर फैंस कभी भी कमेंट नहीं कर सकते हैं। फैंस को ये उम्मीद शायद नहीं थी कि सुहाना ऐसा करेंगी। लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि सुहाना ट्रोल होने के डर से कदम उठाया है।


सुहाना इन दिनों विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। सुहाना आए दिन सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती हैं। उनकी ये फोटो फैंस के बीच छा भी जाती हैं। लेकिन कई बार सुहाना फोटोज के कारण बुरी तरह से ट्रोल भी हो जाती हैं। कुछ यूजर्स उन्हें फीमेल शाहरुख खान तक बुला चुके हैं। शायद यही कारण है कि सुहाना ने ये कदम उठाया है।

आलिया भट्ट, करण जौहर जैसे कुछ सबसे बड़े सितारे और अन्य लोग इंस्टाग्राम पर उनको फॉलो कर रहे हैं। सुहाना की पहली फोटो ही मां गौरी के साथ की है। इंस्टाग्राम पर उसकी आखिरी पोस्ट 11 सप्ताह पहले की गई थी और यह उसके दो भाइयों के साथ उसकी ये तस्वीर है।

 वह हालांकि इंस्टा सुहाना इंस्टा स्टोरीज रोज ही लगभग पोस्ट कर रही हैं।  अब सुहाना के इंस्टाग्राम पर आ जाने से फैंस के बीच फिर से उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर सुहाना सोशल मीडिया के बाद अब बॉलीवुड में कदम कब रखेंगी।


सुहाना की पहली शार्ट फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू रिलीज हो गई है। इस दस मिनट की फिल्म में सुहाना ने एक्टिंग टैलेंट से लोगों को प्रभावित किया।  इस फिल्म की कहानी  10 मिनट की थी। इसमें एक यंग कपल के इर्द गिर्द की कहानी थी। दो दिन के रोड ट्रिप में यह कपल अपने रिलेशनशिप की सच्चाई को फेस करता है।

Web Title: shahrukh khan daughter suhana khan disables comments option on instagram

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे