इरफान, सोनाली के बाद शाहिद कपूर को कैंसर होने की अफवाह, भौंचक्का रह गए परिवार के सदस्य
By जनार्दन पाण्डेय | Published: December 8, 2018 10:46 AM2018-12-08T10:46:04+5:302018-12-08T10:46:04+5:30
शाहिद कपूर कुछ निजी कामों से इन दिनों दिल्ली में हैं। वे दो दिनों बाद मुंबई लौटेंगे। वह निजी काम क्या है, इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।
बॉलीवुड हस्तियों को कैंसर होने की खबरें एक बड़े समुदाय को प्रभावित करती हैं। यह महज एक परिवार या कुछ लोगों से जुड़ी नहीं रहतीं, आमुक अभिनेता अथवा अभिनेत्री के चाहने वालों का दिल तोड़ने और दुखी करने वाली होती हैं।
इरफान खान और सोनाली बेंद्रे के मामले में हम ऐसा देख चुके हैं। इसके बाद भी अफवाह फैलाने वालों को लोगों की भवानाओं के साथ खेलने में तनिक देर नहीं लगता। शुक्रवार शाम अचानक यह खबर चारों तैर गई कि बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को कैंसर हो गया है।
बॉलीवुड वेबसाइट पीपिंगमून ने शाहिद का नाम लिए बगैर यहां तक घोषणा कर दी कि एक 37 वर्षीय अभिनेता को हाल ही में पेट में फर्स्ट स्टेज का कैंसर डायग्नोज हुआ है।
हालांकि ऐसी खबरों के तैरते ही शाहिद कपूर के परिवार ने इसे सीरे खारिज कर दिया। एबीपी न्यूज ने बिना नाम बताए यह छापा है कि शाहिद कपूर के परिवार से उनके रिपोर्टर ने संपर्क किया। इस पर उन्होंने कहा कि लोग कुछ भी खबरें चला लेते हैं। यह एक अफवाह है। लेकिन अफवाह भी बिना आधार है। ऐसी खबरें नहीं फैलाई जा सकतीं।
एबीपी न्यूज के अनुसार शाहिद के मैनेजर अकांक्षा ने भी इस खबर को नकारा है। उन्होंने बताया शाहिद कुछ निजी कामों से दिल्ली में हैं। वे दो दिनों बाद मुंबई लौटेंगे। पर यह खबर सरासर छूठ है।
उनके दिल्ली के निजी काम को ही कुछ लोगों ने कैंसर का नाम दे दिया। इसकी शुरुआत फिल्म वेबसाइट ब्लाइंड आइटम डॉट कॉम से हुई। इस वेबसाइट ने शाहिद का नाम लिखे बगैर यह खबर चलाई। लेकिन उन्होंने इसके संकेत दिए कि यह शाहिद कपूर हैं। इसके बाद से ही शाहिद के कपूर के परिवार वालों से कई लोग इसकी जानकारी पूछने लगे। इससे घर लोग परेशान हैं।
यह भी पढ़ेंः इस वजह से कैंसर की जंग से जीतीं सोनाली बेंद्रे, ये 5 हस्तियां भी दे चुकीं हैं जानलेवा बीमारियों को मुंहतोड़ जवाब