Kabir Singh के बाद इस तेलुगु फिल्म में नजर आएंगे शाहिद कपूर, सामने आई रिलीज डेट
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 14, 2019 03:27 PM2019-10-14T15:27:51+5:302019-10-14T15:27:51+5:30
शाहिद कपूर कबीर सिंह के बाद एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। शाहिद को नई फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है
शाहिर कपूर की फिल्म कबीर सिंह हाल ही में पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाल मचाया था। कबीर सिंह के बाद से एक्टर का करियर बुलंदियों को छू रहा है। अब हर कोई शाहिद के साथ काम करने करना चाहता है। अब कबीर सिंह के बाद शाहिद जल्द एक और तेलुगू हिंदी रीमेक फिल्म में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के आधिकारिक एलान की घोषणा की है। तरण ने बताया है कि जर्सी के हिन्दी रीमेक में शाहिद कपूर नजर आने वाले हैं। जर्सी फिल्म के ओरीजनल डायरेक्टर तिन्नानुरी कर रहे हैं।
पिंकविला की खबर के अनुसार शाहिद कपूर जल्द तेलुगू फिल्म जर्सी में नजर आएंगे। फिल्म डायरेक्टर गौतम तिन्नानुरी का इस पर कहना है कि मैं जल्द तेलुगू फिल्म जर्सी का हिंदी बनाने वाला हूं। इसे नेशनल ऑडियंस के सामने प्रेजेंट करूं। हिंदी ऑडियंस के लिए इस फिल्म की ऑरिजनलिटी को बनाए रखने के लिए शाहिद से बेहतर कोई भी नहीं है।
तेलुगू फिल्म जर्सी गौतम तिन्ननुरी के निर्देशन में बनी है। जर्सी के हिंदी वर्जन को भी गौतम ही डायरेक्ट करेंगे।जबकि फिल्म को अल्लू अरविंद, अमन गिल और दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 28 अगस्त 2020 को पेश हो सकती है।
जर्सी एक स्पोट्स ड्रामा फिल्म होने वाली है। जर्सी में साउथ एक्टर नानी ने क्रिकेटर का रोल प्ले किया था। फिल्म पर्दे पर सुपरहिट हुई थी। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि ये फिल्म भी पर्दे पर शाहिद को लेकर धमाल करने वाली है।