क्या शाहिद कपूर ने करीना कपूर के बेटे तैमूर की नैनी को कर लिया है हायर, वायरल हो रही है ये फोटो

By मेघना वर्मा | Published: May 17, 2019 02:45 PM2019-05-17T14:45:42+5:302019-05-17T14:45:42+5:30

रिसेंटली सोशल मीडिया पर शाहिद और मीरा की एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में मीरा राजपूत शाहिद कपूर के साथ उनके बच्चे जैन और मीशा भी दिख रहे हैं।

Shahid Kapoor and Mira Rajput hired Taimur’s nanny savitri look the viral photo | क्या शाहिद कपूर ने करीना कपूर के बेटे तैमूर की नैनी को कर लिया है हायर, वायरल हो रही है ये फोटो

क्या शाहिद कपूर ने करीना कपूर के बेटे तैमूर की नैनी को कर लिया है हायर, वायरल हो रही है ये फोटो

शाहिद कपूर का रिसेंटली सिंगापुर में वैक्स स्टैज्यू लॉच किया गया है। जिसे लेकर उनके फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बना हुआ है। इसी बीच शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को लेकर एक नई खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शाहिद कपूर ने अपे बेटे जैन के लिए करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की नैनी को हायर कर लिया है। 

रिसेंटली सोशल मीडिया पर शाहिद और मीरा की एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में मीरा राजपूत शाहिद कपूर के साथ उनके बच्चे जैन और मीशा भी दिख रहे हैं। इस एयरपोर्ट की इस फोटो के शेयर होने के बाद फैंस ने इस पर कॉमेंट करना शुरु कर दिया। 

फोटो के पीछे कई यात्रियों के बीच एख लेडी दिख रही हैं। जिसे लोगों ने तैमूर की नैनी से कम्पेयर किया है। लोगों ने ये कहना शुरु किया है कि शाहिद कपूर ने अपने बेटे जैन के लिए तैमूर की नैनी को हायर कर लिया है। तभी वो उनके साथ दिखाई दे रही हैं। 

व्हाइट शर्ट में दिख रही है लेडी

मीरा और शाहिद की जो फोटो और वीडियो वायरल हो रही है। उसमें उनके पीछे व्हाइट रंग की शर्ट और ब्लू पैंट में लेडी दिख रही हैं। चूंकी वीडियो और फोटो दूर से लिया गया है इसीलिए उनकी चेहरा ज्यादा साफ नहीं दिख रहा है। इसी फोटो के बाद से लोग कयास लगा रहे हैं कि तैमूर की नैनी सावित्रि को शाहिद ने हायर कर लिया है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर जल्द ही फिल्म कबीर सिंह में दिखाई देने वाले हैं। जिसमें उनके लुक और उनके रोल को जमकर तारीफें मिल रही हैं। शाहिद कपूर इस फिल्म में सर्जन का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में कियारा अडवानी भी दिखाई देंगी। 

 

Web Title: Shahid Kapoor and Mira Rajput hired Taimur’s nanny savitri look the viral photo

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे