ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे शाहरुख खान, नीतू सिंह ने 'किंग ऑफ रोमांस' के लिए लिखी ये बात

By मेघना वर्मा | Published: May 17, 2019 03:08 PM2019-05-17T15:08:50+5:302019-05-17T15:08:50+5:30

रणबीर कपूर ने हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि पिता ऋषि कपूर अब ठीक हैं। वह जल्द ही एक या दो महीने में भारत वापिस लौट आएंगे।

shah rukh khan meets rishi kapoor and neetu kapoor in new york | ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे शाहरुख खान, नीतू सिंह ने 'किंग ऑफ रोमांस' के लिए लिखी ये बात

ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे शाहरुख खान, नीतू सिंह ने 'किंग ऑफ रोमांस' के लिए लिखी ये बात

ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ये कंफर्म हो गया था कि ऋषि कपूर अब कैंसर फ्री हो गये हैं। वहीं उनसे मिलने रिसेंटली बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान गए थे। जिसकी फोटो नीतू सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

नीतू सिंह ने सोशल मीडिया पर शाहरुख के साथ फोटो शेयर करके लिखा, 'लोगों को उनके बारे में अच्छा फील कराना बहुत कम लोगों की क्वालिटी होती है। शाहरुख उन्हीं में से हैं। उनके अमेजिंग काम से इतर मैं उन्हें एक बेहतरीन इंसान के रुप में देखती हूं।' नीतू सिंह के साथ इस फोटो में शाहरुख और ऋषि कपूर दोनों दिखाई दे रहे हैं। 

कुछ दिन पहले ऋषि कपूर से मिलने विक्की कौशल और दीपिका पादुकोण भी मिलने पहंचे थे। जिसकी तस्वीर नीतू सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। नीतू सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर दीपिका के साथ फोटो शेयर करके इस चीज की जानकारी दी। फोटो शेयर करते हुए नीतू सिंह ने लिखा, 'बहुत फनी और अडॉर्बल शाम गुजरी...दीपिका गेव लॉट ऑफ लव एंड वार्म'।

रणबीर कपूर ने हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि पिता ऋषि कपूर अब ठीक हैं। वह जल्द ही एक या दो महीने में भारत वापिस लौट आएंगे। इस चीज को लेकर सांवरिया एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड हैं।

कपूर खानदान ने कभी खुलकर नहीं बताया कि ऋषि कपूर को कौन सी बीमारी है। मगर नीतू के कुछ ट्वीट्स से इस बात का अंदाजा लगाया गया था कि उन्हें कैंसर है। रणबीर कपूर ने आगे बात करते हुए कहा- 'उनके लिए एक साल काफी कठिन रहा। उनकी इच्छा फिल्मों में काम करते रहने की है। 

इसलिए, एक साल तक काम नहीं करना उनके लिए थोड़ा परेशान करने वाला है।' कुछ दिनों पहले नीतू कपूर ने ट्वीट करके लिखा था, 'कैंसर बस एक राशि का नाम बनकर ही रह जाए।' नीतू के इसी ट्वीट से कयास लगाया जा रहा था कि ऋषि कपूर को कैंसल हो गया है। 
 

Web Title: shah rukh khan meets rishi kapoor and neetu kapoor in new york

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे