दूसरे दिन भी फीकी रही फिल्म 'सत्यमेव जयते' की कमाई, ये रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
By विवेक कुमार | Published: August 17, 2018 12:41 PM2018-08-17T12:41:36+5:302018-08-17T12:43:23+5:30
फिल्म 'सत्यमेव जयते' की कहानी पुलिस फोर्स में फैले करप्शन पर आधारित है। फिल्म में जॉन अब्राहम के किरदार का नाम वीर है और वो एक आर्टिस्ट है।
मुंबई, 17 अगस्त: मिलाप झावेरी के डायरेक्शन में बनी जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'सत्यमेव जयते' 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हो चुकी है। 'सत्यमेव जयते' करप्शन पर आधारित है। फिल्म में जॉन के अलावा मनोज बाजपेयी भी लीड रोल में हैं। अगर फिल्म की कमाई के बारे में बात करे तो ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार फिल्म ने अपने पहले दिन बुधवार को 20. 52 करोड़ की कमाई की है। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 7.92 करोड़ कमाई की है। फिल्म की कुल कमाई 28. 44 हो चुकी है। वहीं मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर और भी ज्यादा कमाई करेगी।
बता दें कि सत्यमेव जयते के साथ ही अक्षय की 'गोल्ड' भी रिलीज हुई है। गोल्ड की तुलना में जॉन की ये फिल्म कम स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद भी गोल्ड को टक्कर दे रही है। वहीं फिल्म 'सत्यमेव जयते' का बजट करीब 50 करोड़ है।
#SatyamevaJayate saw a big dip on Day 2... Expected to show an upward trend today [Day 3]... Single screens/mass belt remains strong... Wed 20.52 cr, Thu 7.92 cr. Total: ₹ 28.44 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 17, 2018
फिल्म 'सत्यमेव जयते' की कहानी पुलिस फोर्स में फैले करप्शन पर आधारित है। फिल्म में जॉन अब्राहम के किरदार का नाम वीर है और वो एक आर्टिस्ट है। उसकी दुश्मनी पुलिस से है। वो उन्हें मारता है और उन्हें जला देता है।
वहीं उसको पकड़ने का जिम्मा इंसपेक्टर शिवांश (मनोज बाजपेयी) को दिया जाता है। फिल्म में एक्शन सीक्वेंस जबरदस्त तरीके से फिल्माए गए हैं। वहीं फिल्म में दो एक्ट्रेस अमृता खानविलकर और आयशा शर्मा भी हैं। आयशा की ये डेब्यू फिल्म है। लेकिन फिल्म में उनका रोल काफी कम है।