मुंबई के मलाड में किया जाएगा सरोज खान का अंतिम संस्कार, मुस्लिम सिमेट्री कब्रिस्तान में दफनाया जा सकता है पार्थिव शरीर

By मनाली रस्तोगी | Published: July 3, 2020 09:02 AM2020-07-03T09:02:26+5:302020-07-03T09:35:54+5:30

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने 71 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। जानकारी के अनुसार, अब दिवंगत कोरियोग्राफर का अंतिम संस्कार मलाड के मालवणी में किया जाएगा।

Saroj Khan Demise Legendary Choreographer To Be Cremated In Mumbai | मुंबई के मलाड में किया जाएगा सरोज खान का अंतिम संस्कार, मुस्लिम सिमेट्री कब्रिस्तान में दफनाया जा सकता है पार्थिव शरीर

नहीं रहीं सरोज खान, 71 साल की उम्र में हुआ निधन (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsतीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी सरोज खान ने बॉलीवुड के कई हिट गीतों की कोरियोग्राफी की है।खान ने आखिरी बार 2019 में आई फिल्म ‘कलंक’ में माधुरी दीक्षित के लिए गीत ‘तबाह हो गए’ की कोरियोग्राफी की थी।

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थीं। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें पिछले शनिवार को गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी कोविड-19 (COVID-19) की जांच भी की गई, जिसकी रिपोर्ट में उनके संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई। वहीं, बताया जा रहा है कि अब दिवंगत कोरियोग्राफर का अंतिम संस्कार मलाड के मालवणी में किया जाएगा।

मुस्लिम सिमेंट्री कब्रिस्तान में किया जाएगा अंतिम संस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरोज खान का अंतिम संस्कार मुस्लिम सिमेंट्री कब्रिस्तान में किया जाएगा। मालूम हो, उनके रिश्तेदार मनीष जगवानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, 'देर रात करीब ढाई बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका अस्पताल में निधन हो गया।' तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी सरोज खान ने बॉलीवुड के कई हिट गीतों की कोरियोग्राफी की है। 

फिल्म ‘कलंक' में आखिरी बार की थी कोरियोग्राफी

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

हालांकि पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रही थी। अपने चार दशक के करियर में उन्होंने 2000 से अधिक गीतों की कोरियोग्राफी की, जिसमें फिल्म ‘देवदास’ का ‘डोला रे डोला’, ‘तेजाब’ का ‘एक दो तीन’ और ‘जब वी मेट’ का ‘ये इश्क हाय’ जैसे हिट गीत इनमें शामिल है। खान ने आखिरी बार 2019 में आई फिल्म ‘कलंक’ में माधुरी दीक्षित के लिए गीत ‘तबाह हो गए’ की कोरियोग्राफी की थी।  वहीं, सरोज खान के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। 

(भाषा इनपुट के साथ)

Read in English

Web Title: Saroj Khan Demise Legendary Choreographer To Be Cremated In Mumbai

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे