सारा अली खान ने फैंस को दिया सरप्राइज, आते ही इंस्टाग्राम पर हुईं फेमस
By विवेक कुमार | Published: August 15, 2018 03:21 PM2018-08-15T15:21:40+5:302018-08-15T15:21:40+5:30
सारा अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी हैं। वह इस साल अभिषेक कपूर की फिल्म ‘केदारनाथ’ से अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत करेंगी।
मुंबई, 15 अगस्त: सारा अली खान ने आज आखिरकार सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से नाता जोड़ लिया। सारा ने स्वतंत्रता दिवस पर एक तस्वीर साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर कदम रखा। आधी तस्वीर में लेखक रवींद्र नाथ टैगोर नजर आ रहे हैं और आधी पर राष्ट्रगान लिखा है।
सारा (23) ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। मेरा भारत महान। भारतीय होने पर गर्व है।’’
इंस्टाग्राम पर एक घंटे के भीतर ही सारा के एक लाख 29 हजार फॉलोअर्स बन गए थे।सारा अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी हैं। वह इस साल अभिषेक कपूर की फिल्म ‘केदारनाथ’ से अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत करेंगी।
इसके बाद वह अभिनेता रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ में भी नजर आएंगी। वहीं रणवीर सिंह 'सिम्बा' में संग्राम भालेराव का किरदार निभा रहे हैं।
'सिम्बा' 28 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को करन जौहर और रोहित शेट्टी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्म के डायरेक्शन का जिम्मा रोहित शेट्टी के कंधों पर है।
(इनपुट विथ भाषा)