फिल्म 'कहो न प्यार है' के गाने पर सपना चौधरी ने किया ऋतिक जैसा डांस, वीडियो देख दीवाने हो रहे फैंस
By अमित कुमार | Published: August 10, 2020 04:34 PM2020-08-10T16:34:19+5:302020-08-10T16:34:19+5:30
सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
हरियाणवी सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) अक्सर ही अपने डांस से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर सपना के फैंस की तादाद भी काफी ज्यादा है। यही नहीं, बेहतरीन डांस के कारण उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। लोग बेसब्री के साथ सपना के नए गाने का इंतजार करते हैं।
सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों सपना का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस वीडियो की खास बात यह है कि सपना चौधरी इसमें ऋतिक रोशन की फिल्म 'कहो ना प्यार है' के सिग्नेचर डांस स्टेप को कॉपी करती दिखाई दे रही हैं।
'एक पल का जीना...' गाने पर सपना ने किया डांस
फिल्म 'कहो न प्यार है' के 'एक पल का जीना...' गाने पर ऋतिक रोशन के डांस को फैंस आज भी खासा पसंद करते हैं। यही वजह है कि इतने साल बाद भी यह गाना अक्सर चर्चा में बना रहता है। सपना ने अपने पोस्ट में लिखा, 'बरसात के मौसम में... लेट्स डांस...' सपना का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वह लगातार कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
'हवा कसूत्ती' पर सपना ने किया जबरदस्त डांस
वहीं, सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का सुपरहिट हरियाणवी गाना 'हवा कसूत्ती' जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। वीडियो में सपना को डांस करते देख फैंस भी जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस गाने में सपना औरेंज रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो को अब तक 7 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जिसे यूट्यूब पर त्रिमूर्ति कैसेट चैनल ने अपलोड किया है।