सलमान खान के फेवरेट संगीतकार वाजिद खान नहीं रहे, टूट गई साजिद-वाजिद की जोड़ी

By गुणातीत ओझा | Published: June 1, 2020 05:48 AM2020-06-01T05:48:35+5:302020-06-01T05:48:35+5:30

सलमान खान के फेवरेट म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का आज 39 साल की उम्र में निधन हो गया। वाजिद को मुंबई के चेम्बूर स्थित अस्पताल में किडनी की गंभीर समस्या के चलते भर्ती कराया गया था।

salman khans favourite music composer wajid khan dies | सलमान खान के फेवरेट संगीतकार वाजिद खान नहीं रहे, टूट गई साजिद-वाजिद की जोड़ी

संगीतकार वाजिद खान का निधन।

Highlightsसलमान खान के फेवरेट म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का आज 39 साल की उम्र में निधन हो गया। वाजिद को मुंबई के चेम्बूर स्थित अस्पताल में किडनी की गंभीर समस्या के चलते भर्ती कराया गया था।वाजिद वेंटिलेटर पर थे, 31 मई की दोपहर वाजिद की तबीयत बेहद बिगड़ गई थी। वाजिद, पिछले कई सालों से किडनी के अलावा हार्ट की समस्या से भी जूझ रहे थे।

मुंबई।सलमान खान के फेवरेट म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का आज 39 साल की उम्र में निधन हो गया। वाजिद को मुंबई के चेम्बूर स्थित अस्पताल में किडनी की गंभीर समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। वाजिद वेंटिलेटर पर थे, 31 मई की दोपहर वाजिद की तबीयत बेहद बिगड़ गई थी। वाजिद, पिछले कई सालों से किडनी के अलावा हार्ट की समस्या से भी जूझ रहे थे।

वाजिद ने अपने भाई साजिद के साथ मिलकर कई फिल्मों में संगीत दिया है। दोनों भाईयों की जोड़ी बॉलीवुड में साजिद-वाजिद के नाम से जानी जाती रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोरोना की वजह से वाजिद खान की मौत हुई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि किडनी की बीमारी के चलते वाजिद खान की मौत हुई है।

अभिनेता वरुण धवन वाजिद खान की मौत की खबर सुनकर हैरान हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'वाजिद खान भाई मेरे और मेरे परिवार के बेहद करीब थे। वह आसपास रहने वाले सबसे सकारात्मक लोगों में से एक थे। हम आपको याद करेंगे वाजिद भाई। संगीत के लिए धन्यवाद।'

साजिद-वाजिद ने सबसे पहले 1998 में सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के लिए संगीत दिया। 1999 में, उन्होंने सोनू निगम की एल्बम 'दीवाना' के लिए संगीत दिया, जिसमें "दीवाना तेरा", "अब मुझसे रात दिन" और "इस कदर प्यार है" जैसे गाने शामिल थे। उसी साल उन्होंने फिल्म हैलो ब्रदर के लिए संगीत निर्देशकों के रूप में काम किया और 'हटा सावन की घाटा', 'चुपके से कोई और' और 'हैलो ब्रदर' जैसे गाने लिखे।

Web Title: salman khans favourite music composer wajid khan dies

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे