आखिर क्यों सलमान खान ज्यादातर पहनते हैं काले कपड़े, दबंग खान के डिजाइनर ने बताई ये खास वजह!
By मेघना वर्मा | Published: April 16, 2019 09:41 AM2019-04-16T09:41:44+5:302019-04-16T09:41:44+5:30
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म भारत का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। जिसमें सलमान बूढ़े लुक में दिखाई दे रहे हैं। ग्रे कलर के कोट और चश्मे के साथ सलमान सफेद दाढ़ी और मूंछ में दिख रहे हैं।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म दबंग की शूटिंग में बिजी हैं। सलमान की पर्सनालिटी से लोग इतने इंस्पायर हैं कि अपने चहीते सितारे के स्टाइल स्टेटमेंट को वो अपना स्टाइल बना लेते हैं। ऐसे में सलमान खान की हेयरस्टाइल हो या उनके हाथों का ब्रेसलेट। लोग सुल्तान को इतना पसंद करते हैं कि उन्हीं की तरह स्टाइल भी कर लेते हैं।
आप ने ध्यान दिया होगा तो सलमान खान अक्सर ब्लैक कलर के कपड़ो में देखे जाते हैं। कोई इवेंट हो या किसी शो पर गए हों। सलमान हमेशा ही काले कपड़े पहने हुए दिखाई देते हैं। फैंस हमेशा ये जानना चाहते हैं कि सलमान हमेशा काला कपड़ा ही क्यों पहनते हैं। इसका जवाब हाल ही में सलमान के स्टाइलिस्ट अश्ले रेबेलो ने दिया है।
अपने सोशल मीडिया पर सलमान के स्टाइलिश ने इस सवाल का जवाब दिया है। जब भाईजान के एक फैन ने उनसे सवाल पूछा कि सलमान हमेशा काले कपड़े ही क्यों पहनते हैं? तो उन्होंने जवाब दिया, 'क्योंकि सलमान को कोई और कलर पसंद नहीं आता' शायद इसीलिए दबंग खान हमेशा काले कपड़ों में दिखाई देते हैं क्योंकि उनको काला रंग काफी पसंद है।
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म भारत का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। जिसमें सलमान बूढ़े लुक में दिखाई दे रहे हैं। ग्रे कलर के कोट और चश्मे के साथ सलमान सफेद दाढ़ी और मूंछ में दिख रहे हैं। सलमान के इस लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। भारत फिल्म की कहानी हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी बताई जा रही है।