सलमान खान ने किया खुलासा बिग बॉस को होस्ट करने वाला था ये सुपरस्टार, जिसके दीवाने हैं लोग

By विवेक कुमार | Published: September 5, 2018 12:11 PM2018-09-05T12:11:10+5:302018-09-05T12:21:27+5:30

अब तक बिग बॉस के दो प्रोमो रिलीज हो चुके हैं। जिसे फैन्स ने  काफी पसंद किया था। इस प्रोमो में सलमान खान क्लास लेते हुए नजर आए थे।

Salman Khan says Shahrukh Khan was the first choice to host Bigg Boss 12 | सलमान खान ने किया खुलासा बिग बॉस को होस्ट करने वाला था ये सुपरस्टार, जिसके दीवाने हैं लोग

सलमान खान ने किया खुलासा बिग बॉस को होस्ट करने वाला था ये सुपरस्टार, जिसके दीवाने हैं लोग

मुंबई, 5 सितम्बर: फेमस टीवी शो 'बिग बॉस' सीजन-12 की शुरुआत इस साल 16 सितम्बर से हो रही है। इस बार भी बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खानबिग बॉस को होस्ट करेंगे। ग्रैंड प्रीमियर से पहले 4 सितम्बर को सलमान ने बिग बॉस 12 का ग्रेंड लांच किया।  जिसमें सलमान ने कई खुलासे किए। सलमान ने बताया कि वह शो में मौजूद कंटेस्टेंट  के लिए अक्सर इमोशनल हो जाते हैं। वहीं सलमान ने बताया कि जब घरवाले शो का सम्मान नहीं करते हैं और अजीबोगरीब हरकतें करते हैं तब उन्हें काफी गुस्सा आता है जिसके कारण वह नाराज भी हो जाते हैं।

सलमान ने बताया कि वह मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। उनसे पहले बिग बॉस को होस्ट शाहरुख खान करने वाले थे लेकिन कंधे की चोट के कारण उन्होंने इसे करने से मना कर दिया। इसके बाद सलमान खान को बिग बॉस को होस्ट करने का मौका मिला। इस चीज के लिए सलमान, शाहरुख़ को शुक्रिया भी करते हैं। 

"डीएनए" की माने तो एक समय ऐसा भी था कि दोनों ने एक दूसरे से बातचीत तक बंद कर दी थी। लेकिन हालात बदले और फिर शाहरुख़ सलमान की फिल्म ट्यूब लाइट में कैमियो रोल में नजर आए। अभी हाल ही में शाहरुख़ को सलमान खान के शो 'दस का दम' में भी देखा गया था। जहां दोनों ने जमकर मस्ती की। इसके अलावा  शाहरुख़ खान की फिल्म जीरो के टीज़र में सलमान कैमियो में नजर आए थे।

अब तक बिग बॉस के दो प्रोमो रिलीज हो चुके हैं। जिसे फैन्स ने  काफी पसंद किया था। इस प्रोमो में सलमान खान क्लास लेते हुए नजर आए थे। वहीं इस क्लास में  सास-बहु, बहन-बहन और दोस्तों की नजर आई। 

खबरों के मुताबिक शो के मेकर्स इस बार घर में बोल्डनेस का तड़का भी लगाने वाले हैं। ऐसी भी खबर है कि इस बार शो में गे और लेस्बियन कपल की भी घर में एंट्री होगी।  इस बार शो में 21 कंटेस्टेंट होंगे। इनमें से 3 सेलेब जोड़ियां और 3 नॉर्मल जोड़ियां होंगी। इसके अलावा 9 जोड़ियां शो में आने के बाद बनाई जाएंगी। वहीं घर की पहली कंटेस्टेंट जोड़ी जोड़ी हैं कॉमेड‍ियन भारती और उनके पति हर्ष।  

Web Title: Salman Khan says Shahrukh Khan was the first choice to host Bigg Boss 12

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे