'भारत' में सलमान खान के इस लुक को देखकर आपको भी अपनी आंखो पर नहीं होगा यकीन, देखें पहला पोस्टर!

By मेघना वर्मा | Published: April 15, 2019 12:29 PM2019-04-15T12:29:42+5:302019-04-15T12:29:42+5:30

भारत फिल्म की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे की कहानी बताई जा रही है। ये कहानी देश में समय के साथ आते बदलवा की कहानी होगी।

salman khan movie bharat new poster release, see the photo | 'भारत' में सलमान खान के इस लुक को देखकर आपको भी अपनी आंखो पर नहीं होगा यकीन, देखें पहला पोस्टर!

'भारत' में सलमान खान के इस लुक को देखकर आपको भी अपनी आंखो पर नहीं होगा यकीन, देखें पहला पोस्टर!

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत का पहला पोस्टर जारी हो गया है। सलमान का लुक शायद उनके करियर का सबसे अलग लुक कहा जा सकता है। सलमान के इस पोस्टर में कुछ 60 की उम्र के दिखाई दे रहे हैं। जो उन्हें एकदम अलग लग रहा है। सलमान के इस लुक को देखकर उनके फैंस आश्चर्य में हैं। 

सलमान ने अपने सोशल मीडिया पर अपने इस पोस्टर को शेयर किया है। इस लुक में सलमान के सिर और दाढ़ी दोनों के बाल सफेद दिखाए गए हैं। सलमान चश्में और कोट-शर्ट में बेहद हैंडसम भी लग रहे हैं। सलमान ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'जिसने सफेद बाल मेरे सर और दाढ़ी में हैं उससे कहीं ज्यादा रंगीन मेरी जिंदगी रही है।' 

सलमान के इस कैप्शन और लुक को देखकर फिल्म के लिए और भी एक्साइटमेंट बढ़ गई हैं। सलमान खान और कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत के लिए फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच रिसेंटली कैटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया पर भारत के सेट से एक फोटो शेयर की है। जिसे देखने के बाद लोग और बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। 

फोटो में कैटरीना कैफ बेहद खूबसूरत इंडियन लुक में दिख रही हैं। मेसी हेयर के साथ माथे पर छोटी सी काली रंग की बिंदी लगा रखी है। कैटरीना ने ग्रीन कलर की साड़ी पहन रखी है। '10 डेज टू गो...' भारत फिल्म का ट्रेलर 24 अप्रैल को आना है। ट्रेलर को ऑन लाइन ही जारी किया जाएगा। 

छह लुक में दिखेंगे सलमान

जागरण की रिपोर्ट के अनुसार भारत फिल्म में सलमान के छह लुक देखने को मिलेंगे। ये पहली बार होगा जब सलमान किसी फिल्म में इतने अलग-अलग और कई रोल और लुक में दिखेंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में सलमान 20 साल से लेकर 60 साल तक की वर्ग उम्र तक का किरदार निभाएंगे। 

भारत फिल्म की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे की कहानी बताई जा रही है। ये कहानी देश में समय के साथ आते बदलवा की कहानी होगी। फिल्म में सलमान-कैटरीना के साथ तब्बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर दिखाई देंगे। अली अब्बास जफर और सलमान खान इस फिल्म में तीसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं। 

Web Title: salman khan movie bharat new poster release, see the photo

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे