लॉकडाउन के बीच हरी पत्तियां खाते नजर आए सलमान खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 10, 2020 01:35 PM2020-04-10T13:35:06+5:302020-04-10T13:35:06+5:30

बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। सलमान अपने फैंस के लिए अलग- अलग वीडियोज-तस्वीरें साझा कर रहे हैं।

Salman Khan-Iulia Vantur Self Isolating At Panvel Farmhouse? One Enjoys Breakfast Munching Grass And Another Enjoys Horse Riding | लॉकडाउन के बीच हरी पत्तियां खाते नजर आए सलमान खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

लॉकडाउन के बीच हरी पत्तियां खाते नजर आए सलमान खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Highlightsसलमान लगातार कोई ना कोई फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैंसलमान अपने ही अंदाज में फैंस को घरों में रहने के लिए आग्रह कर रहे हैं

कोरोना वायरस के लॉकडाउन के चलते सभी ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा हुआ है। ऐसे में सलमान खान अपने घर से दूर पनवेल के फॉर्महाउस पर हैं। सलमान यहां अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ पहुंचे थे लेकिन 21 दिन के लॉकडाउन के एलान के बाद से वो यहीं पर रह गए। सलमान के साथ उनकी मां, बहनें, भतीजे और दूसरे अन्य लोग भी हैं। ऐसे में सलमान लगातार फैंस से सोशल  मीडिया के जरिए जुड़े हुए हैं।

सलमान लगातार कोई ना कोई फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। सलमान अपने ही अंदाज में फैंस को घरों में रहने के लिए आग्रह कर रहे हैं हाल ही में सोहेल खान के बेटे के साथ एक वीडियो शेयर करते भी एक्टर ने घरों में रहने को कहा था। अब सलमान ने एक और वीडियो शेयर किया है।


लॉकडाउन के बीच हाल ही में सलमान खान ने एक वीडियो शेयक किया है। जिसमें वह काले रंग के घोड़े का सामने नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखेंगे कि कैसे सलमान हरी पत्तियां खाते नजर आते हैं।

वीडियो में देखेंगे कि पहले सलमान खुद पत्तियां खाते हैं उसके बाद वह घोड़े को भी वही पत्तियां खिलाते हैं। सलमान इस दौरान बेहद मस्ती के रूप में नजर आते हैं। सलमान ने इन दिनों अपनी दाढ़ी बड़ा ली है।

हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुंबई की सुनसान सड़कों की फोटो शेयर करते हुए अपने सभी फैंस और चाहने वालों का तहे दिल से शुक्रियादा किया है। लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं जिससे सलमान काफी खुश हुए हैं।

सलमान खान ने अपनी खुशी इंस्टाग्राम पर जाहिर की है। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि वाह! आप सभी का धन्यवाद जो आपने सुना और मामले की गंभीरता को समझा कि देश इस समय किस हालात से गुजर रहा है। भगवान आशीर्वाद दे और सभी की रक्षा करे।
 

Web Title: Salman Khan-Iulia Vantur Self Isolating At Panvel Farmhouse? One Enjoys Breakfast Munching Grass And Another Enjoys Horse Riding

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे