ईद के मौके पर सलमान ने घर के बाहर खड़े अपने फैंस को कुछ इस अंदाज में दिखाई झलक, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Published: May 3, 2022 08:22 PM2022-05-03T20:22:26+5:302022-05-03T20:22:26+5:30

वीडियो में सलमान खान अपने घर की बालकनी में आते हैं और ईद के अवसर पर अपने हजारों फैंस का हाथ हिलाकर स्वैग से अभिवादन करते हुए नजर आ रहे हैं।

Salman Khan greets his fans who gathered outside his residence to catch a glimpse of him on Eid | ईद के मौके पर सलमान ने घर के बाहर खड़े अपने फैंस को कुछ इस अंदाज में दिखाई झलक, देखें वीडियो

ईद के मौके पर सलमान ने घर के बाहर खड़े अपने फैंस को कुछ इस अंदाज में दिखाई झलक, देखें वीडियो

Highlightsईद के मौके पर अपनी बालकनी से हाथ हिलाकर फैंस को किया हाय-हैलोशाहरुख खान ने भी फैंस के साथ अपनी फोटो को सोशल मीडिया में किया शेयर

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने ईद के मौके पर घर के बाहर खड़े अपने फैंस को बालकनी में आकर अपनी झलक दिखाई। बॉलीवुड के भाईजान के घर के बाहर से वीडियो और तस्वीरें आई हैं। जहां हजारों की संख्या में फैन्स जुटे दिख रहे हैं। सलमान अपने घर की बालकनी में आए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को सलाम किया। सामने लोगों की भीड़ को देखा जा सकता है। सलमान ने ईद के मौके पर ब्लू कलर का कुर्ता पहना हुआ है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है सलमान खान अपने घर की बालकनी में आते हैं और ईद के अवसर पर अपने हजारों फैंस का हाथ हिलाकर स्वैग से अभिवादन करते हुए नजर आ रहे हैं। वे कभी हाथ जोड़कर अपने फैंस का अभिवादन कर रहे हैं तो कभी फैंस को सलाम कर रहे हैं।  

 

उधर, सलमान के अलावा शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर उनके फैंस दिखाई दिए। जहां किंग खान ने अपनी बालकनी की रेलिंग में चढ़कर अपने फैंस को अपनी झलक दिखाई। एसआरके ने ट्विटर पर फैंस के संग अपनी तस्वीर को भी साझा किया है और अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है।

 

दरअसल, हर साल मायानगरी में ईद के मौके पर बॉलीवुड के इन सितारों के घर के बाहर इनके हजारों फैंस अपने हीरो की झलक पाने के लिए इकट्ठे होते हैं।

Web Title: Salman Khan greets his fans who gathered outside his residence to catch a glimpse of him on Eid

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे