'तान्हा जी' के ट्रेलर के दीवाने हुए सलमान खान, ट्वीट करके लिखी ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 20, 2019 03:35 PM2019-11-20T15:35:15+5:302019-11-20T15:35:33+5:30

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने तान्हाजी का ट्रेलर देखने के बाद अजय देवगन को बधाई दी है। सलमान ने अजय को ट्वीट करके फिल्म को विजय भव: कहा है।

salman khan congratulates ajay devgn for tanhaji the unsung warrrior trailer | 'तान्हा जी' के ट्रेलर के दीवाने हुए सलमान खान, ट्वीट करके लिखी ये बात

'तान्हा जी' के ट्रेलर के दीवाने हुए सलमान खान, ट्वीट करके लिखी ये बात

Highlights वीर मराठा तान्हाजी मालसुरे की कहानी को अजय देवगन अब पर्दे पर लेकर आ रहे हैं।ट्रेलर की हर कोई तारीफ कर रहा है।


वीर मराठा तान्हाजी मालसुरे की कहानी को अजय देवगन अब पर्दे पर लेकर आ रहे हैं।अजय फिल्म में तान्हाजी का रोल निभा रहे हैं।  काजोल सावित्रीबाई को रोल निभा रही हैं। कई शानदार पोस्टर्स के बाद फिल्म का ट्रेलर  पर्दे पर पेश कर दिया गया है। ट्रेलर की हर कोई तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस ने ट्रेलर की जमकर तारीफ की है। अब बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने तान्हाजी का ट्रेलर देखने के बाद अजय देवगन को बधाई दी है।  सलमान ने अजय को ट्वीट करके फिल्म को विजय भव: कहा है। सलमान ने लिखा है कि  तान्हाजी मानाजी... अजय विजय भव:, विजय भव:, विजय भव:....।



इस ट्वीट के बाद फैंस की जमकर प्रतिक्रियाए आ रही हैं। ट्रेलर सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड में रहा था। फैंस को सैफ , अजय, काजोल सभी की एक्टिंग ट्रेलर में खासा पसंद आई है। अजय और काजोल काफी समय बाद एक साथ पर्दे पर नजर आ रहे हैं।

 3 मिनट 21 सेकंड के वीडियो ने सभी का दिल जीत लिया है। काजोल का रोल ट्रेलर में थोड़ा कम है। एक्शन की बात की जाए तो बहुत ही शानदार एक्शन दिखाए गए हैं। 

फिल्म में अजय देवगन तानाजी, काजोल सावित्रीबाई मालसुरे, सैफ अली खान उदयभान, शरद केलकर छत्रपति शिवाजी महाराज, ल्यूक कैनी औरंगजेब और पद्मावती राव जीजामाता का रोल निभा रहे हैं। फिल्म 10 जनवरी 2020 को पर्दे पर रिलीज हो रही है।

Web Title: salman khan congratulates ajay devgn for tanhaji the unsung warrrior trailer

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे