सुशांत सिंह राजपूत ने घर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने बताया- 6 महीनों से थे डिप्रेशन के शिकार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 14, 2020 02:36 PM2020-06-14T14:36:00+5:302020-06-14T15:16:03+5:30

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के अपने घर में सुसाइड कर ली है और वह अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटके पाए गए।

Sad: Sushant Singh Rajput died at home, died | सुशांत सिंह राजपूत ने घर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने बताया- 6 महीनों से थे डिप्रेशन के शिकार

सुशांत सिंह ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगा ली। (फाइल फोटो)

Highlightsबॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली है।34 वर्षीय अभिनेता ने साल 2013 में फिल्म काई पो चे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।आखिरी बार वह फिल्म छिछोरे में नजर आए थे, जो पिछले साल सितंबर में रिलीज हुई थी।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली है। उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए। सुशांत के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि वो पिछले छह महीने से डिप्रेशन से गुजर रहे थे।

34 वर्षीय अभिनेता ने साल 2013 में फिल्म काई पो चे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और आखिरी बार वह फिल्म छिछोरे में नजर आए थे, जो पिछले साल सितंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह श्रद्धा कपूर के अपोजिट नजर आए थे।

27 दिसंबर के बाद से ट्विटर-फेसबुक से थे गायब

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 25 मार्च को लॉकडाउन लगने के बाद से ही सुशांत अपने घर में अकेले रह रहे थे। सुशांत फेसबुक और ट्विटर पर 27 दिसंबर के बाद एक्टिव नहीं थे, जबकि इंस्टाग्राम पर आखिरी बार उन्होंने 3 जून को अपनी मां की फोटो शेयर की थी।

सुशांत सिंह राजपूत का करियर

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्द से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था।इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे।

एमएस धोनी की बायोपिक से मिली पहचान

सुशांत सिंह राजपूत ने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।

 

 

Web Title: Sad: Sushant Singh Rajput died at home, died

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे