वीरू देवगन की याद में रोहित शेट्टी ने लिखा दिल छू जाने वाला नोट, कहा- मेरे गुरु...

By मेघना वर्मा | Published: May 31, 2019 04:30 PM2019-05-31T16:30:17+5:302019-05-31T16:30:17+5:30

इस पोस्ट में आगे भी रोहित शेट्टी ने लिखा कि वीरू देवगन ने उन्हें जिंदगी जीने के लिए दो सबसे जरूरी बातें सिखाई थीं।

Rohit Shetty pens emotional note for Veeru Devgan | वीरू देवगन की याद में रोहित शेट्टी ने लिखा दिल छू जाने वाला नोट, कहा- मेरे गुरु...

वीरू देवगन की याद में रोहित शेट्टी ने लिखा दिल छू जाने वाला नोट, कहा- मेरे गुरु...

अजय देवगन के पिता और बॉलीवुड के स्टंट कोरियोग्राफर वीरू देवगन का निधन हो गया है। उनके निधन के बाद से ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल हैं। वहीं उनकी प्रर्थना सभा में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए हैं। वहीं रिसेंटली फिल्म मेकर रोहित शेट्टी ने वीरू देवगन की याद में एक इमोशनल पोस्ट किया है। 

अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर रोहित शेट्टी ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'अपने लड़के को हीरो में बदलने का काम उसके पिता करते हैं। 16 साल की उम्र से ही स्टंट करने लगा था और आज 45 साल की उम्र में कर रहा हूं इस बात को देखकर स्वर्ग से भी मेरे ऊपर जो ग्रव करेगें वो है मेरे गुरु और मेरे पिता वीरू देवगन।'

रोहित शेट्टी ने इस पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बाइक चलाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में रोहिथ फुल टू स्टंट के अंदाज में हैं। इस पोस्ट में आगे भी रोहित शेट्टी ने लिखा कि वीरू देवगन ने उन्हें जिंदगी जीने के लिए दो सबसे जरूरी बातें सिखाई थीं। एक काम के प्रति हमेशा ईमानदार रहो और दूसरा किसी भी स्टंट को करो मगर सबसे पहले सेफ्टी को कभी मत भूलो। 

वीरू देवगन ने हिम्मतवाला, मिस्टर इंडिया, खतरों के खिलाड़ी, फूल और कांटे, दिलवाले और लाल बादशाह जैसी फिल्मों के स्टंट कोरियोग्राफ किए हैं। रोहित शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो सूर्यवंशी फिल्म में बिजी हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ दिखाई देंगे। 

Web Title: Rohit Shetty pens emotional note for Veeru Devgan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे