रिया चक्रवर्ती का फ्लॉप रहा है करियर, एक्टिंग से ज्यादा सुशांत की गर्लफ्रेंड के कारण रहीं चर्चा में-जानें एक्ट्रेस का वीजे से लेकर फिल्मों तक का सफर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 30, 2020 01:22 PM2020-07-30T13:22:22+5:302020-07-30T13:22:22+5:30

रिया ने 2009 में टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। एमटीवी इंडिया टीवीएस स्कूटी टीन डीवा शो में नजर आई थीं। इस शो में रिया फर्स्ट रनरअप रही  थीं।  इसके बाद वह दिल्ली में वीजे के ऑडिशन में सिलेक्ट हुई थीं

riya chakraborty film career is very average | रिया चक्रवर्ती का फ्लॉप रहा है करियर, एक्टिंग से ज्यादा सुशांत की गर्लफ्रेंड के कारण रहीं चर्चा में-जानें एक्ट्रेस का वीजे से लेकर फिल्मों तक का सफर

जानें कैसा रहा है रिया का अब तक करियर (फाइल फोटो)

Highlightsसुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में हैंरिया के करियर की बात की जाए तो उसमें कोई खास कमाल देखने को नहीं मिलेगा

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से जो सुर्खियों में है वो हैं रिया चक्रवर्ती। सुशांत और रिया के अफेयर की खबरें एक लंबे समय से आ रही थीं, लेकिन सुशांत के निधन के एक महीने बाद रिया ने इंस्टाग्राम पर आधिकारिकतौर पर मुहर लगाई कि वह एक्टर की गर्लफ्रेंड हैं।वहीं, दूसरी तरफ हाल ही में सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ बिहार में एफआईआर दर्ज करवाई है। एक्टर के पिता का आरोप है कि रिया ने सुशांत को सुसाइडड करने के लिए उकसाया था। वहीं रिया की बात करें तो 2012 से अब तक रिया ने फिल्मों में कोई खास उपलब्धि नहीं पाई है।

रिया का परिवार 

रिया चक्रवर्ती का जन्म बेंगलुरू के एक बंगाली परिवार में हुआ है, उनके पिता एक आर्मी ऑफिसर थे। रिया ने अपनी स्कूल की पढ़ाई अंबाला कैंट के आर्मी पब्लिक स्कूल से की है।

रिया के करियर की शुरुआत

रिया ने 2009 में टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। एमटीवी इंडिया टीवीएस स्कूटी टीन डीवा शो में नजर आई थीं। इस शो में रिया फर्स्ट रनरअप रही  थीं।  इसके बाद वह दिल्ली में वीजे के ऑडिशन में सिलेक्ट हुई थीं। इसके बाद रिया ने एमटीवी के कई शोज होस्ट किए थे, जैसे पेप्सी एमटीवी वॉसअप, टिकटैक कॉलेज बीट और एमटीवी गॉन इन 60 सेकेंड्स जैसे शोज शामिल।

रिया ने फिल्मों की तरफ रूख 2012 में तेलुगू फिल्म तुनीगा तुनीगा से की थी।  इस बाद वह बॉलीवुड में मेरे डैड की मारुती फिल्म में नजर आईं थीं।इसके अगले साल रिया को फिल्म सोनाली केबल में सोनाली का किरदार निभाने का मौका मिला था।इसके तीन सालों बाद रिया तीन फिल्मों में नजर आई थीं। इनमें यशराज बैनर की फिल्म बैंक चोर भी थी।

इसके अलावा साल 2017 में ही रिया अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में कैमियो की भूमिका में दिखी थीं। इतना ही नहीं रिया दोबारा नाम की हॉरर फिल्म में भी कैमियो की भूमिका निभा चुकी हैं।साल 2018 में रिया को महेश भट्ट प्रोडक्शन्स की फिल्म जलेबी मिली थी।

सुशांत के कारण सुर्खियों में रहीं

रिया जेलेबी के बाद किसी फिल्म में नजर नहीं आईं, लेकिन रिया हमेशा कैमरे में कैद होती रहीं और फैंस की निगाहें उन पर रहीं, इसका कारण थे सुशांत। रिया और सुशांत अक्सर साथ नजर आते थे और बिना बोले ही दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा थी,जिसके बाद से रिया अपने काम से ज्यादा सुशांत के साथ अफेयर के कारण चर्चा में रहती थीं।रिया ने सुशांत को जब इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके बर्थडे विश किया तो फैंस पूरी तरह से दोनों के रिश्ते को लेकर कंफर्म हो गए थे।

Web Title: riya chakraborty film career is very average

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे