ऋषि कपूर के पिता ने डिंपल का किया था कन्यादान, रिश्ता टूटने के बाद राज कपूर ने बेटे को दी थी ये सलाह

By अनिल शर्मा | Published: June 8, 2021 11:26 AM2021-06-08T11:26:18+5:302021-06-08T11:26:18+5:30

Dimple Kapadia Birthday Special: डिंपल और राजेश की शादी जहां डिंपल के पैतृक बंगले में हुई थी वहीं रिसेप्शन मुंबई के मशहूर होटल होराइजन में हुआ। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां पहुंची थीं। 

rishi kapoor father Raj Kapoor did dimple kapadia Kanyadann he gave advice to the son after the rishi breakup | ऋषि कपूर के पिता ने डिंपल का किया था कन्यादान, रिश्ता टूटने के बाद राज कपूर ने बेटे को दी थी ये सलाह

ऋषि कपूर के पिता ने डिंपल का किया था कन्यादान, रिश्ता टूटने के बाद राज कपूर ने बेटे को दी थी ये सलाह

Highlightsराजेश खन्ना ने डिंपल के आगे शादी का प्रोपोजल तब रखा जब उनकी लोकप्रियता कम हो रही थी एक पार्टी के दौरान काका ने समंदर किनारे डिंपल को प्रपोज किया थातब राजेश खन्ना 31 साल के थे और डिंपल महज 16 साल की थीं

Dimple Kapadia Birthday Special: 70 के दशक में राजेश खन्ना की लोकप्रियता बुलंदियों पर थी। हर कोई अपने इवेंट में काका को ही आमंत्रित करते। ऐसे ही एक बार उन्हें अहमदाबाद में नवरंगपुरा स्पोर्ट्स क्लब के प्रोग्राम में बतौर चीफ गेस्ट बुलाया गया था। यहीं पर डिंपल कपाड़िया को भी बुलाया गया था। यही वह जगह थी जहां राजेश खन्ना और डिंपल की आंखें चार हुई थीं। 

साल 1973 में पर्दे पर जब 'बॉबी' आई उस वक्त राजेश खन्ना और डिंपल के बीच का प्यार परवान चढ़ चुका था। वहीं  ऋषि कपूर से डिंपल कपाड़िया का ब्रेकअप हो चुका था। कहते हैं राजेश खन्ना ने डिंपल के आगे शादी का प्रोपोजल तब रखा जब उनकी लोकप्रियता कम हो रही थी। एक पार्टी के दौरान काका ने समंदर किनारे डिंपल को प्रपोज किया था। तब राजेश खन्ना 31 साल के थे और डिंपल महज 16 साल की थीं।

राज कपूर ने डिंपल का किया था कन्यादान
शादी की तैयारियां शुरू हुईं। तब डिंपल के पिता ने ऋषि कपूर के पिता राज कपूर को बुलावा भेजा और कन्यादान करने का आग्रह किया। राज कपूर डिंपल के पिता के इस आग्रह को मना नहीं कर पाए और फिर अपने हाथों से डिंपल का कन्यादान किया।

मुंबई  के होराइजन में हुआ था रिसेप्शन
बता दें, डिंपल और राजेश की शादी जहां डिंपल के पैतृक बंगले में हुई थी वहीं रिसेप्शन मुंबई के मशहूर होटल होराइजन में हुआ। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां पहुंची थीं। 

राज कपूर ने ऋषि कपूर को दी ये खास सलाह
डिंपल की शादी से ऋषि कपूर काफी टूट गए थे। वह खुद  को अंधेरे कमरे में बंद कर लिया था। पिता को बेटे की ऐसी हालत देखे नहीं बनती थी। फिर राज कपूर ने अपने बेटे को काफी समझाया और काम पर फोकस करने की सलाह दी।

Web Title: rishi kapoor father Raj Kapoor did dimple kapadia Kanyadann he gave advice to the son after the rishi breakup

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे