ऋषि कपूर भी हुए प्रिया प्रकाश वारियर के दीवाने, आशीर्वाद देते हुए बताया अपने दिल का अरमान
By भारती द्विवेदी | Published: February 17, 2018 12:39 PM2018-02-17T12:39:43+5:302018-02-17T12:53:00+5:30
अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर की डेब्यू फिल्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
नई दिल्ली, 17 फरवरी: 'नेशनल क्रश' बन चुकीं प्रिया प्रकाश वारियर के फैनलिस्ट में अब एक नया नाम जुड़ गया है। प्रिया प्रकाश का ये नया फैन खुद बहुत बड़ी हस्ती है। इनके चार्म और क्यूटनेस पर पूरी की पूरी एक जेनरेशन दीवानी रही है। प्रिया प्रकाश के नए फैन का नाम है ऋषि कपूर। ऋषि कपूर ने प्रिया की विंक करती हुई फोटो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए लिखा है- 'मैं प्रिया प्रकाश के लिए बड़ी स्टारडम की भविष्याणी करता हूं। ये काफी एक्सप्रेसिव होने का साथ मासूम भी है। तुम अपने ऐज ग्रुप के लोगों के लिए कड़ी चुनौती हो। तुम पर ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे। मेरे समय में तुम क्यों नहीं आई?'
I predict huge Stardom for this girl. Priya Warrier. So expressive,coy coquettish yet innocent. My dear Priya, you going to give all others in your age group a run for their money. God Bless and the best to you! Mere time mein naheen ayeen aap! Kyon? Lol pic.twitter.com/laYL1YE3Me
— Rishi Kapoor (@chintskap) February 16, 2018
अब ऋषि कपूर कुछ लिखे और कंट्रोवर्सी ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता है। ऋषि कपूर के इस ट्वीट के बाद कुछ लोगों ने उन्होंने ट्रोल करने की कोशिश की है। दिव्यांश नामक के एक यूजर ने लिखा है- 'बूढ़े को जवानी चढ़ी है।'
Buddhe ko jawani chadhi h 😂
— Divyansh #ShilpaArmy💥 (@Dvyaansh) February 16, 2018
अविनाश खिल्लर लिखते हैं कि सॉरी सर सिर्फ लास्ट लाइन को मैनेज करने के लिए जो अपने ये पूरा पैरा लिखा है वो काम नहीं आया है।
Sorry to say sir but last line ko cover karne ke liye jo apne itna bada para likha hai wo kaam nahi aaya😂
— Avinash Khilar (@avinashkhilar) February 16, 2018
राहुल भट्टाचार्य लिखते हैं कि सर आप बोतल हटा दिया करो और इंटरनेट भी। क्योंकि राहुल को लगता है कि जब ये दोनों ही चीजें ऋषि कपूर के पास होती हैं तो वो मनचले हो जाते हैं।
Sir aap bottle hata diya karo aur internet ko bhi. Aap manchale ho jate ho when it's this late at night.
— Rahul Bhattacharjee (@ManofDiss) February 16, 2018
हालांकि कुछ यूजर्सं ने ऋषि कपूर की इस जेस्चर की तारीफ भी की है। उन्होंने लगता है कि ऋषि कपूर के इस ट्वीट की वजह से प्रिया प्रकाश का मनोबल बढ़ेगा। वहीं कुछ लोगों ने ट्रोलर्स को भद्दे कमेंट करने के लिए लताड़ा भी है। इस ट्वीट के लिए ट्रोल करने वालों को ऋषि कपूर क्या जवाब देंगे ये देखना दिलचस्प होगा क्योंकि ऋषि कपूर उनके ट्वीट को भला-बुरा कहने वालों को बख्शते नहीं है। अपने इस व्यवहार के लिए भी कोई बार न्यूज में चुके हैं।