ऋषि कपूर का बर्थडे हुआ खराब, जानिए क्यों लगाई इस होटल को लताड़
By मेघना वर्मा | Published: September 5, 2019 03:11 PM2019-09-05T15:11:03+5:302019-09-05T15:11:03+5:30
हाल ही में नीतू कपूर ने इंटरव्यू में बताया कि जब सबसे पहले रणबीर कपूर ने उन्हें इस बारे में बताया था तो सुनने के बाद उनकी आंखों से आंसू गिरने लगे थे।
ऋषि कपूर बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं जो अपनी बात खुलकर सोशल मीडिया पर रखते हैं। देश का कोई मुद्दा हो या किसी की क्लास लगानी हो ऋषि कपूर हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। हाल ही में ऋषि कपूर ने अपना 67बर्थडे मनाया है। बर्थडे की रात वाइफ नीतू सिंह के साथ डिनर पर गए थे। अब होटल को उन्होंने जमकर फटकार लगाई है।
दरअसल ऋषि कपूर ने होटल के खराब बिहेवियर और ओवर प्राइज के लिए जमकर डांट लगाई है। ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'बर्थडे डिनर के लिए नीतू के साथ पार्क एड मैड के बीच गया था। डिस्पॉइनटमेंट। प्राइज बहुत ज्यादा हैं और बहुत एरोगेंन्ट हैं। किसी को रिकमेंड नहीं करता कि यहां आए। ये एक फूडी कह रहा है।'
ऋषि कपूर के इस ट्वीट पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजन ने कहा कि ये एक्सपीरियंस आपने अपने बर्थडे पर फील किया दुख हुआ सुनकर। एक यूजर ने लिखा चिन्टू अंकल कम डाउन। बता दें इन दिनों ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। जल्द ही वह भारत लौट आने वाले हैं। उनका इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।
Birthday dinner with Neetu at “Daniel” Bouluds flagship restaurant at 65th between Park and Mad.. Disappointed. Highly over rated,over priced and arrogant. Not recommended at all. One kick up their ass and this is a foodie saying so. pic.twitter.com/sgpuhLvw5x
— Rishi Kapoor (@chintskap) September 5, 2019
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नीतू सिंह ने इस बात का खुलासा किया है। नीतू ने बताया कि कैंसर के बारे में सुनकर रणबीर कपूर की आंखों से आंसू बहने लगे थे। वहीं ऋषि कपूर ने भी बताया कि किस तरह उन्होंने मिलकर कैंसर की जंग जीती है। नीतू सिंह ने भी बहुत सारी चीजें शेयर की।
नीतू कपूर ने इंटरव्यू में बताया कि जब सबसे पहले रणबीर कपूर ने उन्हें इस बारे में बताया तो सुनने के बाद उनकी आंखों से आंसू गिरने लगे। कुछ घंटो तक को रणबीर इस बार पर विश्वास ही नहीं कर पाए। नीतू सिंह ने बताया कि जब कुछ समय बाद रणबीर कपूर ने खुद को सम्भाला और शांत किया तो अपनी मां से कहा चलिए इसका सामना करते हैं।