अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा- न्यू इंडिया बनाने में अरुण जेटली ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 24, 2019 04:27 PM2019-08-24T16:27:49+5:302019-08-24T16:27:49+5:30

अरुण जेटली का शनिवार को 12 बजकर 7 मिनट पर दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर आने के बाद राजनीतिक गलियारे के साथ ही बॉलीवुड हस्तियों में शोक की लहर है।

RIP Arun Jaitley Kangana Ranaut other Bollywood condoles former Finance Minister | अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा- न्यू इंडिया बनाने में अरुण जेटली ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

फाइल फोटो

Highlightsअरुण जेटली का शनिवार को 12 बजकर 7 मिनट पर दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया।बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने बीजेपी नेता और पूर्व वित्त मंत्री रहे अरुण जेटली के निधन पर शोक जताया। कंगना ने ट्वीट कर लिखा- अरुण जेटली जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत निराश हूं। वह एक ऐसे दूरदर्शी नेता के रूप में याद किये जाएंगे जिन्होंने न्यू इंडिया को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ओम शांति


अरुण जेटली का शनिवार को 12 बजकर 7 मिनट पर दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर आने के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार को सांत्वना दी।

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने दो ट्वीट किए। एक ट्वीट में उन्होंने अरुण जेटली को स्टूडेंट लीडर, पार्टी वर्कर, लॉयर, पार्लियामेंटेरियन, फाइटिंग फॉर पीएम मोदी के लिए एक्सीलेंट बताया। दूसरे ट्वीट में उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- हमेशा जीते और विनम्र रहे। फोटो के बारे में विवेक ने बताया कि यह फोटो डीयू इलेक्शन में जीत के बाद की है।


एक्टर रितेश देशमुख, सिंगर आशा भोसले, लगा मंगेशकर, सनी देओल, अदनान सामी, कोएना मित्रा, करण जौहर, गुल पनाग, मालिनी अवस्थी ने भी ट्वीटर पर शोक व्यक्त किया।

Web Title: RIP Arun Jaitley Kangana Ranaut other Bollywood condoles former Finance Minister

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे