रिद्धिमा कपूर साहनी ने शेयर की पापा ऋषि की अनदेखी तस्वीर, कृष्णा राज कपूर और भाई-बहनों संग आ रहे नजर

By मनाली रस्तोगी | Published: June 18, 2020 07:45 AM2020-06-18T07:45:03+5:302020-06-18T11:02:57+5:30

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की एक अनदेखी तस्वीर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर में ऋषि कपूर अपने भाई-बहनों और मां कृष्णा राज कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। 

Riddhima Kapoor Sahni shares unseen picture of Rishi Kapoor with siblings and mom Krishna Raj Kapoor | रिद्धिमा कपूर साहनी ने शेयर की पापा ऋषि की अनदेखी तस्वीर, कृष्णा राज कपूर और भाई-बहनों संग आ रहे नजर

रिद्धिमा कपूर साहनी ने शेयर की पापा ऋषि की थ्रोबैक तस्वीर (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsरिद्धिमा कपूर साहनी ने ऋषि कपूर की थ्रोबैक तस्वीर शेयर कीइस तस्वीर में कृष्णा राज कपूर के साथ ऋषि कपूर अपने अन्य भाई-बहनों के साथ नजर आ रहे हैं

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) को अक्सर ही अपनी इंस्टा स्टोरी पर दिवंगत पिता की याद में तस्वीरें पोस्ट करते हुए देखा जाता है। इसी कड़ी में रिद्धिमा ने एक और अनदेखी तस्वीर शेयर की है, जिसमें ऋषि कपूर अपने भाई-बहनों और मां कृष्णा राज कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। 

ये ब्लैक एंड वाइट तस्वीर तब की जब ऋषि खुद छोटे से बच्चे थे। साथ ही, तस्वीर में सभी कैमरे की ओर देखकर स्माइल कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने इसे 'क्लासिक' बताया। इस तस्वीर में रंधीर कपूर के साथ ऋतू नंदा, ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और रीमा जैन अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। 

गौरतलब है कि 14 जनवरी को राज कपूर (Raj Kapoor) की बड़ी बेटी और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की समधन ऋतु नंदा (Ritu Nanda) का 71 साल की उम्र में निधन हो गया था। वो लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। ऋतू के कुछ महीने बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का भी लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। ऐसे में रिद्धिमा को अक्सर ही फैमिली की थ्रोबैक तस्वीरें पोस्ट करते हुए देखा जाता है। 

Web Title: Riddhima Kapoor Sahni shares unseen picture of Rishi Kapoor with siblings and mom Krishna Raj Kapoor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे