रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद वायरल हुआ एक्ट्रेस का थ्रोबैक वीडियो, देखा गया लाखों बार
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 15, 2020 09:27 AM2020-09-15T09:27:34+5:302020-09-15T09:33:07+5:30
सुशांत सिंह केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को 8 सितंबर को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है। वहीं अब उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन महीने हो गए हैं। एक्टर के निधन के बाद से लगातार रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में हैं। सुशांत केस में रिया मुख्य आरोपी हैं। रिया को एनसीबी ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था। रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती की गिरफ्तारी भी ड्रग मामले में की गई है। अब रिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में रिया प्रियंका चोपड़ा के एक हिट नंबर पर डांस करती नजर आ रही हैं। रिया चक्रवर्ती का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। अब तक उनके इस वीडियो का लाखों बार देखा जा चुका है।
रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तार होने के बाद उनके कई पुराने वीडियोज, फोटोज और पोस्ट जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच अब उनका एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रिया, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के सॉन्ग 'पिंकी है पैसों वालों की' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि रिया का ये वीडियो साल 2013 का है जब वक एक ऑडिशन में शामिल हुई थीं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि रिया के तब और अब के लुक में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। रिया ने इस दौरान ब्लैक कलर की टॉप और जींस पहन रखा है।
सुशांत केस में हो सकता है खुलासा
टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार सुशांत सिंह मौत की फॉरेंसिक विश्लेषण करने वाली मेडिकल टीम अगले कुछ दिनों में अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक करेगी और यह रिपोर्ट पूरी तरह से 'निष्कर्ष' वाली होगी।
इतना ही नहीं इस रिपोर्ट में एक्टर की 'हत्या' या 'आत्महत्या' को लेकर कोई दुविधा नहीं रहने वाली है। इसमें साफ बता दिया जाएगा कि सुशांत की सुसाइड थी या फिर मर्डर। जब टाइम्स नाउ के सूत्रों का कहना है कि एम्स के डॉक्टरों वाले पैनल की यह रिपोर्ट अगले कुछ दिनों में सार्वजनिक हो सकती है।
दरअसल, महाराष्ट्र सरकार, 'लॉबी' और कुछ समर्थक सुशांत सिंह की रहस्यमय मौत को 'आत्महत्या' बता रहे हैं लेकिन सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि यह केस 'आत्महत्या' नहीं 'हत्या' के ज्यादा करीब नजर आ रहा है। फॉरेंसिक रिपोर्ट से यह बात बिल्कुल साफ हो सकती है।
अगर ये खबर सच होती है तो सीबीआई फिर मर्डर के एंगल से जांच करेगी। वहीं, दूसरी तरफ इस केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एनसीबी इसकी जांच कर रही है। एनसीबी की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती और भाई शौविक चक्रवर्ती को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।