सुशांत मौत मामला: भाई के बाद अब रिया चक्रवर्ती पर भी लटकी गिरफ्तारी की तलवार? शौविक और सैमुअल को आज किया जाएगा कोर्ट में पेश

By अमित कुमार | Published: September 5, 2020 09:01 AM2020-09-05T09:01:08+5:302020-09-05T09:01:08+5:30

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में पहली गिरफ्तारी कर ली गई है। केस की मुख्य आरोपी माने जाने वाली रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Rhea Chakraborty brother Showik Samuel Miranda to be produced in court today | सुशांत मौत मामला: भाई के बाद अब रिया चक्रवर्ती पर भी लटकी गिरफ्तारी की तलवार? शौविक और सैमुअल को आज किया जाएगा कोर्ट में पेश

शौविक की गिरफ्तारी के बाद रिया पर NCB की नजरें। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsशुक्रवार को एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैम्युएल मिरांडा को पूछताछ के लिए बुलाया था। शौविक चक्रवर्ती की गिरफ्तार के बाद अब रिया चक्रवर्ती भी मुश्किलों में फंस सकती हैं। इस केस में शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा की गिरफ्तारी काफी अहम साबित हो सकती है

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शुक्रवार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में दो बड़ी गिरफ्तारी की। रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को NDPS के सेक्शन 20(b), 28, 29, 27(A) के तहत गिरफ्तार किया है। इन दोनों को ही एनसीबी की टीम आज कोर्ट में पेश करने वाली है। इस घटना के बाद अब रिया पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकती नजर आ रही है। 

शौविक चक्रवर्ती की गिरफ्तार के बाद अब रिया चक्रवर्ती भी मुश्किलों में फंस सकती हैं। रिया के लिंक सैमुअल मिरांडा से लेकर गौरव आर्या तक से है। इन सभी बातों की जानकारी उनके व्हाटसप चैट से सामने आ चुकी है। ऐसे में रिया पर मुश्किलों का पहाड़ टूट सकता है। इतना ही नहीं रिया की अपने भाई से भी अक्सर ड्रग्स को लेकर बातें होती रहती थी। 

शौविक की गिरफ्तारी के बाद रिया पर NCB की नजरें

बता दें कि शुक्रवार को एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैम्युएल मिरांडा को पूछताछ के लिए बुलाया था। माना जा रहा है कि शौविक की गिरफ्तारी के बाद अब रिया से भी एक बार फिर ड्रग्स को लेकर पूछताछ हो सकती है। इस पूछताछ के दौरान कई और बातें सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है। 

शौविक चक्रवर्ती ने खोले खई राज

इस केस में शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा की गिरफ्तारी काफी अहम साबित हो सकती है। पूछताछ के दौरान शौविक चक्रवर्ती ने कहा कि वह रिया के कहने पर ड्रग्स खरीदते थे। शौविक ने एनसीबी के सामने कबूल किया था कि वह अपनी बहन रिया के लिए ड्रग्स खरीदते थे। वहीं, सैमुअल मिरांडा ने स्वीकार किया था कि वह सुशांत के घर के लिए ड्रग्स खरीदते थे। 

Web Title: Rhea Chakraborty brother Showik Samuel Miranda to be produced in court today

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे