ब्रोकर का दावा: सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती करने वाले थे शादी! मुंबई में कर रहे थे घर की तलाश

By अमित कुमार | Published: June 16, 2020 04:27 PM2020-06-16T16:27:30+5:302020-06-16T16:27:30+5:30

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से कुछ दिन पहले तक एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती उनके साथ ही रह रही थीं। सुशांत और रिया आने वाले दिनों में एक फिल्म में भी साथ नजर आने वाले थे।

rhea chakraborty broker reveals sushant singh rajput and rhea get married says reports | ब्रोकर का दावा: सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती करने वाले थे शादी! मुंबई में कर रहे थे घर की तलाश

दोनों साथ करने वाले थे फिल्म। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsपुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। खबरों की मानें तो सुशांत और रिया जल्द एक फिल्म में नजर आने वाले थे। सुशांत सिंह राजपूत के ब्रोकर सनी सिंह ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि यह दोनों कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे।

मशहूर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने मुंबई वाले अपने घर में रविवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 34 साल के सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे। उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए। 

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। सुशांत का इन दिनों जलेबी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से अफेयर चलने की खबर जोरों पर थी।हाल ही में रिया ने सुशांत को सार्वजनिक रूप से बर्थडे विश किया था। अब खबरों की मानें तो सुशांत और रिया जल्द एक फिल्म में नजर आने वाले थे। ऐसी खबरें भी आ रही है कि यह दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे। 

शादी से पहले घर लेना चाहते थे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत के ब्रोकर सनी सिंह ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि यह दोनों कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे। सनी ने बताया कि रिया उनकी पुरानी क्लाइंट हैं और वह उनसे कई बार मिल चुके हैं। सनी के मुताबिक रिया ने उनसे कहा था कि वह जल्द ही सुशांत से शादी करने वाली हैं, इसीलिए वह बांद्रा में घर देख रहे हैं।

दोनों साथ करने वाले थे फिल्म

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत को रूमी जाफरी की एक फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था। इसी फिल्म को लेकर रिपोर्ट्स थीं कि सुशांत के साथ फिल्म में गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती स्क्रीन शेयर करेंगी। मुंबई मिरर की खबर के अनुसार डायरेक्टर ने कहा है कि फिल्म की स्क्रीप्ट फाइनल हो चुकी है और मई में इसकी शूटिंग शुरू होनी थी।

Web Title: rhea chakraborty broker reveals sushant singh rajput and rhea get married says reports

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे