सुशांत के निधन के बाद रिया ने एक्टर की मेल से की थी छेड़छाड़! जानिए इसके पीछे की पूरी सच्चाई
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 6, 2020 03:14 PM2020-08-06T15:14:30+5:302020-08-06T15:14:30+5:30
Sushant Singh Rajput Case रिया चक्रवर्ती की सुशांत सिंह राजपूत के मृत्यु के बाद भी ईमेल तक पहुंच थी और पुलिस को संदेह है कि उन्होंने उनके मेल के साथ छेड़छाड़ की है।
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। वहीं, इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का नाम भी सामने आ रहा है, जिसके कारण उनकी मुश्किल बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। अब रिया पर सुशांत की मेल से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है।
सुशांत के पिता ने हाल ही में रिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है और एक्ट्रेस पर एक्टर को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लहगा है। अब इस मामले की जांच सीबीआई करेगी। वहीं, हाल ही में रिया चक्रवर्ती को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन भेजा है। ऐसे में अब शुक्रवार को उन्हें ईडी के सामने पेश होना होगा।
स्पॉर्टबॉय की खबर के अनुसार रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की मृत्यु के बाद सुशांत के ईमेल को एक्सेस किया हो। रिया चक्रवर्ती की सुशांत सिंह राजपूत के मृत्यु के बाद भी ईमेल तक पहुंच थी और पुलिस को संदेह है कि उन्होंने उनके मेल के साथ छेड़छाड़ की है।
खबर के अनुसार रिया ने पासवर्ड बदलने की भी कोशिश की है। हालांकि पॉलिटिकल एनालिस्ट रवि श्रीवास्तव ने कहा, 'हर कोई कह रहा है कि रिया सुशांत के मेल और अकाउंट को एक्सेस कर रही थी, लेकिन वास्तव में, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से स्थायी रूप से कुछ भी डिलीट नहीं किया जा सकता है। इसे हमेशा प्राप्त किया जा सकता है।' यह भी बताया गया कि सुशांत ने 8 से 13 जून के बीच रिया को कई कॉल किए थे। हालांकि उनकी कॉल रिया तक नहीं पहुंची क्योंकि रिया ने उन्हें ब्लॉक कर दिया था।
सुशांत मामले में रिया फंसी
मालूम हो, हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह (74) ने रिया, उनके परिवार के सदस्यों सहित और छह अन्य लोगों के खिलाफ उनके बेटे को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला मंगलवार को पटना में दर्ज कराया है। इन सभी के खिलाफ पटना में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 341, 342 (आपराधिक तरीके से बंधक बनाना), 380 (जिस घर में रहें, वहां चोरी करना), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी) और 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) में मामला दर्ज किया है।
यही नहीं, सुशांत के पिता ने टीवी और फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया कि उसने अपना करियर संवारने के लिए मई 2019 में सुशांत से दोस्ती की। गौरतलब है कि सुशांत का शव 14 जून को बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट से मिला था। ऐसे में मुंबई पुलिस लगातार मामले की जांच में लगी हुई है। यही नहीं, मामले की जांच करने के लिए बिहार पुलिस की एक विशेष टीम भी मुंबई आई हुई है। हालांकि, मामला सीबीआई के पास जाने के बाद अब मुंबई पुलिस ही सीबीआई के साथ काम करेगी।