रिया चक्रवर्ती ने ईडी के सामने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा-इंश्योरेंस के लिए परिवार कर रहा है साजिश
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 8, 2020 12:25 PM2020-08-08T12:25:40+5:302020-08-08T12:25:40+5:30
रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती और श्रुति मोदी पर मनी लॉन्डरिंग का इल्ज़ाम लगा है। सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट में 2019 लगभग 50 करोड़ रूपये थे जो अब केवल 1 करोड़ से कुछ ज़्यादा बचे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में हर रोज एक नया मोड़ आता नजर आ रहा है। सुशांत के पिता ने रिया खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, अब इस मामले की जांच भी सीबीआई करेगी। शुक्रवार को पूछताछ के लिए रिया चक्रवर्ती ईडी दफ्तर पहुंचीं। ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला 15 करोड़ रुपये के लेनदेन से संबंधित है और कथित तौर पर यह सुशांत सिंह की 'आत्महत्या' से संबंधित है।
सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट को लेकर ईडी ने रिया और उनके भाई से काफी देर पूछताछ की थी। रिया और शौविक सुशांत की चार कंपनियों में हिस्सेदार थे। इसी बीच ED के पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की फैमली पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। रिया के साथ करीब 8 घंटे की पूछताछ की गई हैं। वहीं, रिया ने अधिकतर सवालों पर कहा कि उनको कुछ याद नहीं।
खबरों की मानें तो रिया ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया और खुद को बेगुनाह बताया है। रिया ने सुशांत की फैमली पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक्टर का परिवार इंश्योरेंस के पैसे हासिल करना चाहता है, इसलिए उन्हें फंसाया जा रहा है। रिया ने दावा किया है कि सुशांत का परिवार उन्हें फंसाकर सुशांत के बीमे के पैसों का दावा करना चाहता है।
इतना ही नहीं रिया ने यह भी आरोप लगाया है कि सुशांत का परिवार चाहता था, सुशांत रिया से ब्रेकअप कर लें, लेकिन सुशांत रिश्ते को निभाना चाहता थे, इसलिए उन्होने अपने परिवार से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। रिया ने कहा है कि सुशांत के बहनोई इस सारी साजिश के पीछे हैं। रिया ने कहा कि वह एक संपन्न परिवार से आती हैं और उनके पिता के पास पहले से ही उनके लिए बहुत बड़ी बचत है और वह बॉलीवुड फिल्मों से भी अपनी कमाई कर रही हैं।
रिया की कॉल डिटेल आई सामने
खबर के अनुसार रिया की एक साल की कॉल डिटेल्स सामने आई है। सुशांत सिंह राजपूत के अलावा श्रुति मोदी को 808 बार कॉल किया गया जबकि सैमुअल मिरांडा को 289 बार फोन किया गया था। इसके साथ ही रिया मे मनोचित्सक से भी बात की है।
रिया ने इंद्रजीत चक्रवर्ती (रिया के पिता) को 1122 बार कॉल किया है। शोविक चक्रवर्ती (भाई) को रिया ने 886 बार कॉल किया है। श्रुति मोदी (सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर व रिया कि मैनेजर) को एक्ट्रेस ने 808 कॉल्स किया। रिया ने संध्या चक्रवर्ती को 537 कॉल किया। सुशांत के दोस्त सैमुअल मिरांडा को फोन 289 बार किया। रिया ने जबकि सुशांत सिंह राजपूत को 137 कॉल्स, 2 मैसेज किया था। खास बात ये है कि रिया ने महेश भट्ट को16 बार कॉल किया था।