प्रियंका के 'जोनस' सरनेम हटाने से मचा बवाल, लोगों को याद आई केआरके की टिप्पणी
By वैशाली कुमारी | Published: November 23, 2021 08:59 PM2021-11-23T20:59:01+5:302021-11-23T21:03:00+5:30
वह समय-समय पर अपने फैंस के लिए फोटो शेयर करती रहती हैं लेकिन सोमवार को अचानक से वह चर्चा का विषय बन गई। दरअसल सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति निक जोनास के सरनेम को हटा दिया था।
बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी अदाकारी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की वजह से भी जानी जाती हैं। वह समय-समय पर अपने फैंस के लिए फोटो शेयर करती रहती हैं लेकिन सोमवार को अचानक से वह चर्चा का विषय बन गई। दरअसल सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति निक जोनास के सरनेम को हटा दिया था। इस खबर ने सनसनी मचा दी और उनके फैंस को चिंता में डाल दिया कि क्या प्रियंका चोपड़ा और निक की शादीशुदा जिंदगी के बीच कोई परेशानी शुरू हो गई है। क्या इसी वजह से प्रियंका ने सरनेम हटा दिया है? प्रियंका के सरनेम हटाने पर लोगों को ऐक्टर कमाल आर खान (केआरके) की वह भविष्यवाणी भी याद आ गई जिसमें उन्होंने दावा किया था कि निक और प्रियंका का तलाक हो जाएगा।
ऐक्टर कमाल आर खान (केआरके) अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस साल जुलाई में उन्होंने अभिनेत्री प्रियंका और निक जोनस को लेकर भी ऐसा ही बयान दिया था जिस पर काफी बवाल मच गया था। उन्होंने इस कपल को लेकर अपने टि्वटर हैंडल पर ट्वीट किया था कि 10 साल के अंदर प्रियंका और निक जोनस का तलाक हो जाएगा। केआरके के इस ट्वीट के बाद प्रियंका के फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी खूब लताड़ लगाई। कई लोगों ने की कहा कि कमाल आर खान को अपनी हद में रहना चाहिए एक यूजर ने तो कहा कि शादी के बाद जोड़े को एक साथ खुशी से रहने की दुआ दी जाती है ना कि तुम्हारी तरह बद्दुआ।
हालांकि इन खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा की मां ने इन सब बातों को अफवाह बताया है और लोगों को झूठी खबर ना फैलाने की गुजारिश की है। आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास हमेशा से ही कपल गोल देते हैं। वह एक दूसरे को स्पेशल फील कराने का कोई भी मोमेंट नहीं छोड़ते हैं। लेकिन फैन्स अभी उनसे सवाल कर रहे हैं कि प्रियंका ने आखिर अपने नाम से जोनस सरनेम क्यों हटा दिया है?