कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साले मुंबई के अपार्टमेंट में मिले मृत, पत्नी लिजेल ने कहा- कभी माफ नहीं करूंगी

By अनिल शर्मा | Published: January 20, 2022 07:58 PM2022-01-20T19:58:21+5:302022-01-20T20:13:06+5:30

भाई के निधन से उनकी बहन और रेमो की पत्नी लिजेल डिसूजा को काफी सदमा लगा है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उनकी तस्वीर साझा करते हुए अपने दुख को व्यक्त किया है। 

Remo D'Souza brother-in-law Jason Watkins passes away at his residence Report | कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साले मुंबई के अपार्टमेंट में मिले मृत, पत्नी लिजेल ने कहा- कभी माफ नहीं करूंगी

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साले मुंबई के अपार्टमेंट में मिले मृत, पत्नी लिजेल ने कहा- कभी माफ नहीं करूंगी

Highlights रेमो के साले जेसन वाट्किंस मिल्लत नगर (मुंबई) स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले हैंजेसन के निधन से बहन लिजेल को काफी गहरा सदमा लगा हैइंस्टाग्राम पर भाई की कई तस्वीरें साझा की हैं

मुंबईः कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी को गहरा सदमा लगा है। रेमो के साले जेसन वाट्किंस मिल्लत नगर (मुंबई) स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले हैं। भाई के निधन से उनकी बहन और रेमो की पत्नी लिजेल डिसूजा को काफी सदमा लगा है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उनकी तस्वीर साझा करते हुए अपने दुख को व्यक्त किया है। 

लिजेल भाई जेसन वॉटकिंस के आकस्मिक निधन से हतप्रभ हैं। लिजेल ने जेसन वॉटकिंस की कुछ तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा  'क्यों ??????? तुम मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हो। मैं तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगा'। लिजेल ने अपनी मां के साथ भाई की तस्वीर साझा करते हुए उनके फेल होने को लेकर माफी मांगी है। 

एक मेडिकल अधिकारी ने ईटाइम्स को बताया कि जेसन को कूपर अस्पताल लाया गया और पुलिस ज़रूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है। जेसन पिछले कुछ वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे थे और उन्होंने रेमो के साथ भी काम किया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। जेसन के मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है।

 

Web Title: Remo D'Souza brother-in-law Jason Watkins passes away at his residence Report

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे